PHOTOS: अमेरिका ने दुनिया को दिखाई ताकत, खतरनाक Minuteman III परमाणु मिसाइल का किया परीक्षण
PHOTOS: अमेरिका ने दुनिया को दिखाई ताकत, खतरनाक Minuteman III परमाणु मिसाइल का किया परीक्षण
अमेरिका के पास परमाणु हथियारों का जखीरा है और उसने एक बार फिर पूरी दुनिया के सामने अपनी न्यूक्लियर ताकत का प्रदर्शन किया है। अमेरिका ने मिनटमैन III मिसाइल का परीक्षण किया है। चलिए आपको इस मिसाइल के बारे में बताते हैं।
Published : Feb 20, 2025 12:25 pm IST, Updated : Feb 20, 2025 12:28 pm IST
1/7Image Source : ap
अमेरिका ने एक बार फिर अपनी परमाणु ताकत को प्रदर्शित किया है। अमेरिका ने मिनटमैन III मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से हुआ है।
2/7Image Source : freepik
मिनटमैन III मिसाइल टेस्ट का मकसद अमेरिका के परमाणु हथियारों की सुरक्षा, विश्वसनीयता और प्रभावशीलता को दिखाना था।
3/7Image Source : freepik
यह परीक्षण अमेरिका की नियमित गतिविधियों का हिस्सा है। इससे पहले भी अमेरिका में इस मिसाइल के कई सफल परीक्षण हो चुके हैं।
4/7Image Source : freepik
अमेरिकी वायुसेना और वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस की टीम ने मिलकर यह परीक्षण किया है। मिनटमैन III मिसाइल एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) है।
5/7Image Source : freepik
अमेरिका के कार्यवाहक वायु सेना सचिव गैरी एशवर्थ ने कहा कि यह परीक्षण देश के न्यूक्लियर डिटेरेंस मिशन की प्रभावशीलता में विश्वास को भी बढ़ाता है।
6/7Image Source : freepik
स्पेस लॉन्च डेल्टा 30 के डिप्टी कमांडर कर्नल डोरियन हैचर ने कहा कि यह परीक्षण अमेरिका की परमाणु नीति का एक हिस्सा है। अमेरिका का मानना है कि परमाणु हथियार युद्ध को रोकने में मदद करते हैं।
7/7Image Source : ap
अमेरिका की मिनटमैन III मिसाइल दुनिया की सबसे घातक इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों (ICBM) में से एक मानी जाती है। 13,000 किमी तक मार करने वाली यह मिसाइल दुनिया के किसी भी कोने में हमला कर सकती है।