सुनीता विलियम्स की 9 महीने बाद अंतरिक्ष से पृथ्वी पर हुई वापसी, देखें तस्वीरें
सुनीता विलियम्स की 9 महीने बाद अंतरिक्ष से पृथ्वी पर हुई वापसी, देखें तस्वीरें
नासा के अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स 9 महीने अंतरिक्ष में रहने के बाद पृथ्वी पर लौट आए हैं। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने 2 अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ स्पेसएक्स यान पर सवार होकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को अलविदा कहा था।
Published : Mar 19, 2025 12:17 pm IST, Updated : Mar 19, 2025 12:17 pm IST
1/7Image Source : ap
नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने अंतरिक्ष में रहने के बाद पृथ्वी पर लौट आए है। अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर ‘स्पेसएक्स’ यान के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से प्रस्थान करने के कुछ ही घंटों बाद इसे फ्लोरिडा पैनहैंडल के तेलाहासे जलक्षेत्र में उतारा गया। एक घंटे के भीतर ही अंतरिक्ष यात्री अपने यान से बाहर आ गए। उन्होंने कैमरों की ओर देखकर हाथ हिलाए और मुस्कुराए। उन्हें चिकित्सा जांच के लिए स्ट्रेचर पर ले जाया गया।
2/7Image Source : ap
दोनों अंतरिक्ष यात्री 9 महीने पहले बोइंग की एक परीक्षण उड़ान के जरिए अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे थे और उनके एक सप्ताह बाद ही लौटने की उम्मीद थी। अंतरिक्ष स्टेशन के रास्ते में इतनी सारी समस्याएं आईं कि नासा को अंततः स्टारलाइनर को खाली वापस धरती पर लाना पड़ा और अंतरिक्ष यात्रियों की घर वापसी में देरी हुई।
3/7Image Source : ap
सुनीता विलियम्स और विल्मोर नासा के निक हेग और रूस के अलेक्जेंडर गोरबुनोव के साथ वापस लौटे। विल्मोर और विलियम्स ने अंतरिक्ष में 286 दिन बिताए। उन्होंने पृथ्वी की 4,576 बार परिक्रमा की और ‘स्पलैशडाउन’ (यान के उतरने) के समय तक 12 करोड़ 10 लाख मील की यात्रा की।
4/7Image Source : ap
कैलिफोर्निया में ‘स्पेसएक्स मिशन कंट्रोल’ ने रेडियो पर कहा ‘‘स्पेसएक्स की ओर से आपका घर वापसी पर स्वागत है।’’
5/7Image Source : ap
कैप्सूल रूपी यान जब जलक्षेत्र में उतरा तो डॉल्फिन इसके चारों ओर चक्कर लगाने लगीं और इस बीच गोताखोरों ने कैप्सूल को ‘रिकवरी शिप’ पर चढ़ाया। कैप्सूल को ‘रिकवरी शिप’ पर चढ़ाए जाने के बाद इसके किनारों को खोला गया और अंतरिक्ष यात्रियों को एक के बाद एक सहारा देकर उतारा गया।
6/7Image Source : ap
सुनीता विलियम्स ने 9 बार अंतरिक्ष में चहलकदमी करके रिकॉर्ड बनाया है। इस क्रम में उन्हें 62 घंटे लगे। विलियम्स ने अंतरिक्ष में सबसे अंतरिक्ष स्टेशन में फंसे रहने के दौरान भी विल्मोर और विलियम्स ने बीच-बीच में लोगों को संदेश भेजे उन्होंने हमेशा नासा के फैसलों का समर्थन किया था।
7/7Image Source : ap
खाड़ी में उतरने के बाद विल्मोर और विलियम्स को अपने प्रियजनों से मिलने से पहले स्पेसएक्स ‘रिकवरी शिप’ से उतरने और ह्यूस्टन के लिए उड़ान भरने तक इंतजार करना होगा। अधिकारियों ने कहा कि अंतरिक्ष यात्रियों की गुरुत्वाकर्षण के अनुकूल होने संबंधी जांच की जाएगी और कुछ दिन बाद उन्हें घर जाने की अनुमति दी जाएगी।