Published : Aug 24, 2026 11:07 pm IST, Updated : Aug 24, 2026 11:07 pm IST
1/8Image Source : PTI
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर दो दिनों के लिए रविवार को रूस की यात्रा पर पहुंचे हैं। सोमवार को एस जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की है। दोनों नेताओं ने बैठक भी की जिसमें आर्थिक संबंधों पर चर्चा की, जिसमें व्यापार, ऊर्जा, उर्वरक और परमाणु सहयोग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया।
2/8Image Source : ANI
सोमवार को मॉस्को में एस जयशंकर ने प्रेसीडेंट पुतिन से मुलाकात की। क्रेमलिन में पुतिन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर का गर्मजोशी से स्वागत किया। एस जयशंकर ने भी पुतिन को प्रधानमंत्री मोदी का निजी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि पुतिन ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली जरूर आएं।
3/8Image Source : PTI
एस जयशंकर ने कहा कि ब्रिक्स समिट से पहले किर्गिस्तान में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO समिट में दोनों नेताओं की मुलाकात होगी। जयशंकर ने कहा कि मोदी, SCO मीटिंग के दौरान पुतिन से मिलने के लिए उत्सुक हैं और ब्रिक्स मीटिंग में उनकी मेजबानी का भी इंतजार कर रहे हैं।
4/8Image Source : PTI
जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन के लिए एक पर्सनल मैसेज भेजा है। जयशंकर ने पुतिन को भारत-रूस inter-governmental commission की मीटिंग की जानकारी देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच सार्थक बातचीत हुई है। एस जयशंकर ने कहा कि भारत और रूस के बीच व्यापार, एनर्जी, न्यूक्लियर सेक्टर में सहयोग मजबूत हो रहा है..इसमें काफी बढ़ोत्तरी हुई है।
5/8Image Source : PTI
पुतिन से मुलाकात से पहले जयशकंर ने रूस के फर्स्ट डिप्टी प्राइम मिनिस्टर समेत कई बड़े नेताओं के साथ मीटिंग की। बाद में इस सबकी जानकारी पुतिन को दी। जयशंकर ने कहा कि भारत हमेशा से रूस को भरोसेमंद दोस्त मानता है और रूस ने भी भारत को कभी निराश नहीं किया।
6/8Image Source : PTI
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने आर्थिक संबंधों पर चर्चा की, जिसमें व्यापार, ऊर्जा, उर्वरक और परमाणु सहयोग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया।
7/8Image Source : PTI
जयशंकर के साथ बातचीत के दौरान पुतिन ने कहा कि रूस जयशंकर की यात्रा से रूस और भारत के बीच दशकों से बने रिश्तों की गहराई का पता चलता है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच लगभग सभी क्षेत्रों में सहयोग जारी है। पुतिन ने कहा कि रूस भारत को उर्वरकों की आपूर्ति बढ़ा रहा है और वह ऐसा करते रहने के लिए तैयार है।
8/8Image Source : X (@PMMODI)
पुतिन का ब्रिक्स मीटिंग के लिए अगले महीने भारत आना तय है। वो एक साल में दूसरी बार भारत आ रहे हैं। इससे पहले दिसंबर 2025 में भी पुतिन भारत आए थे और उस वक्त दोनों देशों के बीच व्यापार को लेकर कई समझौते हुए थे।