भूकंप ने इंडोनेशिया में मचाई तबाही, हजारों लोग हुए बेघर; PHOTOS में देखें
भूकंप ने इंडोनेशिया में मचाई तबाही, हजारों लोग हुए बेघर; PHOTOS में देखें
बीते दिनों दुनिया के कई देशों में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। इंडोनेशिया में 7.7 की तीव्रता ने काफी तबाही मचाई। इंडोनेशिया में इसके बाद कई ऑफ्टरशॉक भी महसूस किए गए। वहीं कोलंबिया में भी 7.4 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Published : Aug 17, 2026 11:35 pm IST, Updated : Aug 17, 2026 11:35 pm IST
1/7Image Source : AP
बीते दिनों इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। इनमें सबसे जोरदार भूकंप की तीव्रता 7.7 रही। इस भूकंप की वजह से 53 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। भूकंप के बाद बेघर हुए हजारों लोगों में से कई ने झटकों के डर से रात बाहर बिताई।
2/7Image Source : AP
इंडोनेशिया के कैथोलिक द्वीप फ्लोरेस में भूकंप के बाद भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आईं। बताया जा रहा है कि भूस्खलन की वजह से कई जगहों पर घरों को नुकसान पहुंचा है और इसके अंदर लोग भी फंसे हो सकते हैं। फिलहाल रेस्क्यू टीमें मलबों में लापता हुए लोगों की अभी भी तलाश कर रही हैं।
3/7Image Source : AP
रेस्क्यू टीमों का कहना है कि उन्होंने ज्यादातर लैंडस्लाइड साफ कर दिए हैं। इसके साथ ही अलग-थलग पड़े गांवों की सड़कें भी फिर से खोल दी गई हैं। हालांकि स्थानीय लोगों को अभी भी बिजली कटौती और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
4/7Image Source : AP
इस भूकंप की वजह से इंडोनेशिया के ईस्ट नुसा तेंगारा प्रांत में 900 से ज्यादा घर तबाह हो गए है। वहीं घरों के गिरने की वजह से करीब 5,000 लोगों को टेम्पररी शेल्टर में रहना पड़ रहा है। लोग अपने जरूरी सामानों को समेटने की तैयारी कर रहे हैं।
5/7Image Source : AP
फिलहाल राहत कर्मचारी भूकंप प्रभावित लोगों को चावल, रेडी-टू-ईट मील, पीने का पानी, कंबल और दवाइयां बांट रहे हैं, जबकि बेघर हुए लोगों के लिए इमरजेंसी शेल्टर बनाए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि कहा कि बिजली और कम्युनिकेशन ठीक करना उनकी अभी भी प्राथमिकता है।
6/7Image Source : AP
इससे पहले पश्चिमी कोलंबिया में भी भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। इस भूकंप ने कोलंबिया के कई शहरों जैसे परेरा, कैली और क्विबडो में हजारों लोगों को बेघर किया। कोलंबिया के भूकंप में 285 लोगों की मौत हो गई थी। कोलंबिया में आए भूकंप की तीव्रता 7.4 दर्ज की गई थी। इस भूकंप से प्रशांत तट पर बसे शहरों को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचा।
7/7Image Source : AP
कोलंबिया के राष्ट्रपति ने इस भूकंप को प्राकृतिक आपदा घोषित कर दिया। घटना के बाद मिली जानकारी के मुताबिक अब तक 3,937 लोग घायल हो चुके हैं। इसके अलावा, 14,705 घर पूरी तरह नष्ट हो गए और 81,536 घरों को नुकसान पहुंचा है। सरकार का कहना है कि 143 लोग लापता हैं, जबकि नागरिकों द्वारा चलाए जा रहे अन्य डेटाबेस में यह संख्या हजारों में बताई गई है।