इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन, तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर
इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन, तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर
इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो गई है। तस्वीरों में आप बाढ़ और भूस्खलन से आई तबाही का मंजर देख सकते हैं।
Published : Jan 22, 2025 02:45 pm IST, Updated : Jan 22, 2025 02:45 pm IST
1/6Image Source : ap
इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद लापता लोगों की तलाश के लिए इंडोनेशियाई बचाव कर्मियों ने अभियान शुरू किया है। बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है।
2/6Image Source : ap
मध्य जावा प्रांत के पेकलोंगान क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के बाद नदियों में आई बाढ़ का पानी 9 गांवों में घुस गया। भूस्खलन के कारण पर्वतीय क्षेत्र के पास बसे गांव इसकी चपेट में आए हैं।
3/6Image Source : ap
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहरी ने बताया कि बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन से पेटुंगक्रीयोनो रिजॉर्ट क्षेत्र में दो मकान और एक कैफे जमींदोज हो गए। उन्होंने बताया कि आपदाओं से कुल 25 मकान, एक बांध और पेकलोंगन में गांवों को जोड़ने वाले तीन मुख्य पुल नष्ट हो गए हैं।
4/6Image Source : ap
मुहरी ने बताया कि कम से कम 17 लोग मारे गए और 13 घायल हुए हैं जबकि 9 लोग लापता हैं। वहीं करीब 300 लोगों को सरकारी अस्थायी आश्रय स्थलों पर शरण लेनी पड़ी है।
5/6Image Source : ap
खराब मौसम, भूस्खलन और भारी बारिश के बीच बचाव अभियान में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय बचाव कार्यालय के प्रमुख बुदिओनो ने बताया कि उन्होंने नदियों से और गांव के मलबे (बाढ़ एवं भूस्खलन के बाद जमा मलबे) में शवों की तलाश की। सबसे अधिक प्रभावित कासिमपार गांव में जीवित बचे लोगों को भी खोजा गया है।
6/6Image Source : ap
अक्टूबर से लेकर मार्च तक होने वाली मौसमी बारिश अक्सर इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन का कारण बनती है। इंडोनेशिया 17,000 द्वीपों का एक द्वीपसमूह है जहां लाखों लोग पवर्तीय क्षेत्रों या बाढ़ संभावित मैदानी इलाकों के पास रहते हैं।