इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से कैद की गईं Typhoon Ragasa की तस्वीरें, आप भी देखें
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से कैद की गईं Typhoon Ragasa की तस्वीरें, आप भी देखें
टाइफून रगासा ने हांगकांग, दक्षिणी चीन, ताइवान और फिलीपींस में भारी तबाही मचाई है। इस शक्तिशाली तूफान ने कई लोगों की जान ले ली है और लाखों लोग इससे प्रभावित हुए हैं। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से रगासा तूफान की तस्वीरें क्लिक की गई हैं।
Published : Sep 25, 2025 11:30 am IST, Updated : Sep 25, 2025 11:30 am IST
1/5Image Source : @JonnyKimUSA X
पृथ्वी पर घटने वाली प्राकृतिक आपदाओं को जब अंतरिक्ष से देखा जाता है, तो उनका दृश्य और भी भयावह और अद्भुत लगता है। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से टाइफून रगासा (Typhoon Ragasa) की कुछ तस्वीरें ली गई है, जिन्होंने दुनिया भर का ध्यान खींचा है। इन तस्वीरों में साफ दिखाई देता है कि समुद्र के ऊपर उठता यह विशाल तूफान किस तरह बादलों के घुमावदार चक्र में तब्दील होकर एक खौफनाक रूप ले चुका है।
2/5Image Source : @JonnyKimUSA X
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पृथ्वी से लगभग 400 किलोमीटर ऊपर परिक्रमा करता है। वहां तैनात अंतरिक्ष यात्री और कैमरे समय-समय पर धरती की तस्वीरें लेते रहते हैं। जब टाइफून रगासा अपने चरम पर था, तब अंतरिक्ष से ली गई तस्वीरों में इसकी विशाल 'आंख' (Eye of Typhoon) और चारों ओर फैले बादलों की मोटी परतें साफ देखी गईं।
3/5Image Source : @JonnyKimUSA X
तस्वीरें केवल देखने भर के लिए ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती हैं। इनसे मौसम वैज्ञानिक तूफान की तीव्रता, उसके फैलाव और संभावित रास्ते का अंदाजा बेहतर तरीके से लगा सकते हैं। उपग्रह और अंतरिक्ष स्टेशन से मिली तस्वीरें आपदा प्रबंधन एजेंसियों को पहले से तैयारी करने में मदद करती हैं।
4/5Image Source : @JonnyKimUSA X
टाइफून रगासा ने हांगकांग, दक्षिणी चीन, ताइवान और फिलीपींस में भारी तबाही मचाई है। तेज हवाओं के साथ भारी बारिश ने तटीय इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ा दिया। हजारों लोग सुरक्षित ठिकानों पर जाने को मजबूर हुए हैं।
5/5Image Source : @JonnyKimUSA X
आज के समय में अंतरिक्ष से आपदाओं की निगरानी बेहद अहम हो चुकी है। ISS और विभिन्न उपग्रह लगातार पृथ्वी पर नजर रखते हैं। इससे ना केवल तूफान, बल्कि बर्फबारी, जंगलों में लगी आग, सूखा और बाढ़ जैसी आपदाओं पर भी नजर रखी जा सकती है। टाइफून रगासा की तस्वीरें यह साबित करती हैं कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी इंसान की सुरक्षा और बचाव में कितनी बड़ी भूमिका निभा रही है।