ईरान में हुई खूनी बारिश! लाल रंग में बदल गई मिट्टी, देखें तस्वीरें
ईरान में हुई खूनी बारिश! लाल रंग में बदल गई मिट्टी, देखें तस्वीरें
ईरान के एक समुद्र तट पर रहस्यमयी घटना देखने को मिली है। यहां समंदर के किनारे अचानक चमकीले लाल रंग में बदल गए। चलिए आपको इस बारे में रोचक जानकारी देते हैं साथ ही तस्वीरें भी दिखाते हैं।
Published : Mar 13, 2025 07:33 pm IST, Updated : Mar 13, 2025 07:33 pm IST
1/6Image Source : social media
ईरान के एक समुद्र तट पर एक अजीबोगरीब घटना ने सबको हैरान कर दिया है। यहां रेत और पानी अचानक चमकीले लाल रंग में बदल गए, जिसने स्थानीय लोगों और वैज्ञानिकों को चौंका दिया है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह दुर्लभ प्राकृतिक घटना 'ब्लड रेन'का नतीजा है जो अपने आप में एक अद्भुत घटना है।
2/6Image Source : social media
ब्लड रेन, जिसे 'रक्तवर्षा' भी कहा जाता है, एक दुर्लभ प्राकृतिक घटना है जिसमें बारिश की बूंदें लाल, गुलाबी या भूरे रंग की दिखाई देती हैं। यह तब होता है जब वायुमंडल में मौजूद लाल रंग के सूक्ष्म कण या धूल के कण बारिश की बूंदों के साथ मिल जाते हैं। इस कारण से बारिश की बूंदें खून के रंग की प्रतीत होती हैं, जिससे यह नाम पड़ा है।
3/6Image Source : social media
ईरान में इस घटना के कई तरफ की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोगों ने इसे अशुभ संकेत बताया, वहीं कुछ ने इसे प्रकृति का एक सुंदर और अनोखा रूप माना।
4/6Image Source : social media
वैज्ञानिक इस घटना को एक सामान्य लेकिन दुर्लभ मौसम संबंधी घटना बता रहे हैं और इस पर अध्ययन कर रहे हैं।
5/6Image Source : social media
ब्लड रेन की घटनाएं पहले भी दुनिया के विभिन्न हिस्सों में देखी जा चुकी हैं। 2001 में भारत के केरल राज्य में भी ब्लड रेन हुई थी, जिसने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया था। इसके अलावा, स्पेन, श्रीलंका, और साइबेरिया में भी ऐसा देखने को मिल चुका है।
6/6Image Source : social media
वैज्ञानिकों का कहना है कि इस घटना से डरने की जरूरत नहीं है। पानी के नमूनों का परीक्षण और वायुमंडलीय अध्ययन किए जा रहे हैं।