1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. दुनिया
  4. 56,000 से अधिक लोगों की हुई मौत, एक लाख से अधिक घायल; देखें तबाह हुए गाजा की तस्वीरें

56,000 से अधिक लोगों की हुई मौत, एक लाख से अधिक घायल; देखें तबाह हुए गाजा की तस्वीरें

Published : Jun 24, 2025 06:49 pm IST,  Updated : Jun 24, 2025 06:49 pm IST
गाजा में इजरायल के सैन्य अभियान में 56,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। गाजा पट्टी के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी है। मंत्रालय ने कहा कि सात अक्टूबर, 2023 को युद्ध शुरू होने के बाद से 56,077 लोग मारे गए हैं, 131,848 अन्य घायल हुए हैं।
1/5 Image Source : ap

गाजा पट्टी के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मृतकों में 5,759 ऐसे लोग हैं जो 18 मार्च को इजरायल द्वारा 2 महीने के युद्ध विराम को समाप्त कर लड़ाई फिर से छेड़ने के बाद मारे गए हैं।
2/5 Image Source : ap
गाजा पट्टी के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मृतकों में 5,759 ऐसे लोग हैं जो 18 मार्च को इजरायल द्वारा 2 महीने के युद्ध विराम को समाप्त कर लड़ाई फिर से छेड़ने के बाद मारे गए हैं।
मंत्रालय ने मृतकों में नागरिकों व लड़ाकों का अंतर स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन उसका कहना है कि मृतकों में आधे से अधिक महिलाएं और बच्चे थे। माना जाता है कि कई और लोग मलबे के नीचे दबे होंगे या उन जगहों पर होंगे जहां स्थानीय डॉक्टर पहुंच नहीं पाए हैं।
3/5 Image Source : ap

इजरायल का कहना है कि वह केवल आतंकियों को निशाना बनाता है, नागरिकों की मौतों के लिए हमास दोषी है। इजरायल का आरोप है कि आतंकी नागरिकों के बीच छिपे हुए हैं और वो घनी आबादी वाले क्षेत्रों से अपनी गतिविधियां चलाते हैं।
4/5 Image Source : ap

इजरायल ने गाजा में अपना सैन्य अभियान हमास के सात अक्टूबर, 2023 के हमले के बाद शुरू किया था। हमासे के आतंकियों ने सात अक्टूबर, 2023 को दक्षिण इजरायल में हमला कर लगभग 1,200 लोगों को मार डाला था, 251 अन्य लोगों को बंधक बना लिया था।
5/5 Image Source : ap

Advertisement