PHOTOS: जापान में भूकंप ने मचाई दहशत, फट गई सड़क; टूट गए घर
PHOTOS: जापान में भूकंप ने मचाई दहशत, फट गई सड़क; टूट गए घर
जापान में भूकंप के झटकों धरती कांप गई है। भूकंप की वजह से 33 लोग घायल हुए हैं। कई घर टूट गए हैं और सड़कों में दरार आ गई है। चलिए आपको भूकंप से हुई तबाही की तस्वीरें दिखाते हैं।
Published : Dec 09, 2025 01:10 pm IST, Updated : Dec 09, 2025 01:10 pm IST
1/5Image Source : ap
जापान में 7.5 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया जिसके कारण 33 लोग घायल हो गए और प्रशांत महासागर के तटवर्ती इलाकों में सुनामी आ गई। घायलों में एक शख्स की हालत गंभीर है। अधिकतर लोग वस्तुएं गिरने के कारण घायल हुए है।
2/5Image Source : ap
जापान सरकार भूकंप और सुनामी से हुए नुकसान का अब भी आकलन कर रही है। जापान के मुख्य होन्शू द्वीप के सबसे उत्तरी प्रांत आओमोरी के तट से लगभग 80 किलोमीटर दूर प्रशांत महासागर में भूकंप आया था। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने भूकंप की तीव्रता 7.6 मापी और कहा कि यह सतह से 44 किलोमीटर (27 मील) नीचे आया।
3/5Image Source : ap
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि आओमोरी के दक्षिण में इवाते प्रांत के कुजी बंदरगाह और क्षेत्र के अन्य तटीय इलाकों में सुनामी आई है। मुख्य कैबिनेट सचिव मिनोरू किहारा ने निवासियों से ऊंचे स्थानों पर जाने या आश्रय लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि लगभग 800 घरों में बिजली गुल है और क्षेत्र के कुछ हिस्सों में शिंकानसेन बुलेट ट्रेन और कुछ स्थानीय रूट पर सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।
4/5Image Source : ap
किहारा ने बताया कि क्षेत्र के परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में सुरक्षा जांच की जा रही है लेकिन चिंता करने वाली कोई बात सामने नहीं आई है। जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने एक बयान में कहा कि सरकार ने नुकसान का तत्काल आकलन करने के लिए एक आपातकालीन कार्यबल का गठन किया है।
5/5Image Source : ap
जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने कहा कि हमारे लिए लोगों की जान बचाना सबसे जरूरी है और हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जापान में 2004 में भयानक भूकंप के बाद सुनामी आई थी। इस आपदा को जापान को लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं। इसमें हजारों लोगों की मौत हो गई थी।