जापान में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, कई लापता; देखें तस्वीरें
जापान में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, कई लापता; देखें तस्वीरें
जापान में कई इलाकों मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है। बारिश की वजह से यहां आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। चलिए आपको जापान में बारिश से हुई तबाही की तस्वीरें दिखाते हैं।
Published : Aug 11, 2025 01:50 pm IST, Updated : Aug 11, 2025 01:50 pm IST
1/5Image Source : ap
जापान के दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू में पिछले सप्ताह से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुईं जिनमें कई लोग लापता हो गए और कई घायल हुए हैं। बारिश ने ‘बॉन’ बौद्ध अवकाश सप्ताह के दौरान यात्रा को भी प्रभावित किया है।
2/5Image Source : ap
बीते सप्ताह से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के बाद कागोशिमा प्रांत में एक व्यक्ति लापता है और चार लोग घायल हुए हैं। क्षेत्र में बनी कम दबाव की प्रणाली की वजह से क्यूशू के उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश हुई है।
3/5Image Source : ap
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने सोमवार (11 अगस्त 2025) तड़के कुमामोतो में उच्चतम स्तर की चेतावनी जारी की तथा अग्निशमन और आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कुमामोतो और अन्य छह प्रांतों में हजारों लोगों को निकालने की सलाह दी। क्षेत्र में बचावकर्मी कई लोगों की तलाश कर रहे हैं।
4/5Image Source : ap
कुमामोतो में तीन लोगों का परिवार भूस्खलन की चपेट में आ गया। परिवार के दो सदस्यों को जीवित निकाल लिया गया, जबकि तीसरा अब भी लापता है। प्रांत के अन्य हिस्सों में दो और लोग लापता हैं।
5/5Image Source : ap
कुमामोतो और नजदीकी फुकुओका प्रांत में उफनती नदियों में बह जाने के बाद कई अन्य लोगों के लापता होने की खबर है। भारी बारिश के कारण क्यूशू में कागोशिमा से हकाता को जोड़ने वाली बुलेट ट्रेन सेवाएं और स्थानीय रेल सेवाएं सोमवार सुबह निलंबित कर दी गईं। क्यूशू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के अनुसार, कुमामोटो में करीब 6,000 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।