44 प्लेटफॉर्म, 67 ट्रैक; देखें दुनिया के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन की तस्वीरें
44 प्लेटफॉर्म, 67 ट्रैक; देखें दुनिया के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन की तस्वीरें
रेल यात्रा एक ऐसा माध्यम है जो ना केवल सस्ता और सुविधाजनक होता है बल्कि यात्रियों को एक अद्वितीय अनुभव भी प्रदान करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कहां है। चलिए इसके बारे में हम आपको बताते हैं।
Published : May 29, 2025 12:33 pm IST, Updated : May 29, 2025 12:33 pm IST
1/8Image Source : ap
जब बात दुनिया के सबसे बड़े रेलवे स्टेशनों की होती है तो न्यूयॉर्क सिटी, अमेरिका में स्थित ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल (Grand Central Terminal) का नाम सबसे पहले आता है। यह रेलवे स्टेशनों भव्य ही नहीं बल्कि बेहद शानदार भी है।
2/8Image Source : ap
ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल, जिसे आमतौर पर ग्रैंड सेंट्रल स्टेशन भी कहा जाता है, मैनहैटन के मिडटाउन इलाके में स्थित है। यह स्टेशन 2 फरवरी 1913 को आम जनता के लिए खोला गया था और आज यह एक ऐतिहासिक धरोहर बन चुका है।
3/8Image Source : ap
ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल में कुल 44 प्लेटफॉर्म हैं, जो दुनिया में किसी भी अन्य रेलवे स्टेशन से अधिक हैं। इसके अलावा, यह प्लेटफॉर्म दो स्तरों (लेवल) पर फैले हुए हैं — ऊपरी मंजिल और निचला हिस्सा।
4/8Image Source : ap
ग्रैंड सेंट्रल स्टेशन में कुल 67 ट्रैक हैं। यह भी इसे दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन बनाता है, ट्रैक नेटवर्क के हिसाब से। यह ना केवल एक ट्रांसपोर्ट हब है, बल्कि एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्मारक भी है।
5/8Image Source : ap
ग्रैंड सेंट्रल स्टेशन का क्षेत्रफल लगभग 48 एकड़ में फैला हुआ है। इसकी इमारत विशाल और स्थापत्य कला का एक बेहतरीन उदाहरण मानी जाती है।
6/8Image Source : ap
ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल हर दिन हजारों यात्रियों को सेवा प्रदान करता है। साथ ही यह एक प्रमुख टूरिस्ट अट्रैक्शन भी है। यह स्टेशन यात्रियों और पर्यटकों दोनों को आकर्षित करता है।
7/8Image Source : ap
ग्रैंड सेंट्रल स्टेशन का डिजाइन बेहतरीन कला का उदाहरण है। यहां की छत पर बनी खगोलीय चित्रकारी बहुत प्रसिद्ध है। साथ ही यह स्टेशन कई फिल्मों और टीवी शोज में भी दिखाया जा चुका है।
8/8Image Source : ap
यात्री संख्या के आधार पर टोक्यो का शिंजुकु स्टेशन (Shinjuku Station) दुनिया का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है, लेकिन प्लेटफॉर्म और ट्रैक की संख्या के आधार पर न्यूयॉर्क का ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन माना जाता है।