मेडागास्कर में भड़के युवाओं ने पलट दी सत्ता, देखें Gen-Z आंदोलन की तस्वीरें
मेडागास्कर में भड़के युवाओं ने पलट दी सत्ता, देखें Gen-Z आंदोलन की तस्वीरें
नेपाल के बाद मेडागास्कर Gen-Z आंदोलन का उग्र रूप देखने को मिला है। यहां भड़के युवाओं ने सत्ता पलट दी है। मेडागास्कर फिलहाल बड़े सियासी राजनीतिक संकट में घिरा नजर आ रहा है। आप Gen-Z प्रोटेस्ट की तस्वीरें देख सकते हैं।
Published : Oct 16, 2025 09:19 am IST, Updated : Oct 16, 2025 09:19 am IST
1/6Image Source : ap
मेडागास्कर में Gen-Z के उग्र प्रदर्शन की वजह से सियासी भूचाल आ गया है। राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना के खिलाफ संसद में महाभियोग पास हो गया है। फिलहाल, हालात ऐसे बन गए हैं कि सेना हिंद महासागर में स्थित इस द्वीपीय राष्ट्र की सत्ता संभाल रही है।
2/6Image Source : ap
मेडागास्कर में Gen-Z आंदोलन और सैनिकों के विद्रोह के कारण राष्ट्रपति देश छोड़कर पहले ही भाग चुके हैं। ऐसे में अब यह साफ हो चुका है कि राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना के सात वर्षों का कार्यकाल खत्म हो गया है।
3/6Image Source : ap
मेडागास्कर में Gen-Z प्रदर्शन के दौरान हालात तब और बिगड़ गए थे जब सेना का एक दल भी इन प्रदर्शनों में शामिल हो गया था। प्रदर्शन के दौरान सेना से जुड़े लोगों ने राष्ट्रपति और मंत्रियों से पद छोड़ने की मांग की थी।
4/6Image Source : ap
मेडागास्कर में विशिष्ट सैन्य इकाई के कर्नल माइकल रैंड्रियनिरिना ने कहा है कि सेना एक परिषद बनाएगी जिसमें सेना और अर्द्धसैनिक कानून प्रवर्तन बल के अधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि एक नागरिक सरकार का जल्द गठन करने के लिए नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया जाएगा।
5/6Image Source : ap
मेडागास्कर में सरकार विरोधी प्रदर्शन 25 सितंबर को पानी और बिजली की लगातार कटौती के विरोध में शुरू हुए थे। बाद में ये विरोध भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और शिक्षा की खराब स्थिति के खिलाफ गुस्से में बदल गया था।
6/6Image Source : ap
मेडागास्कर में लगभग 75 फीसदी लोग गरीबी में जीने को मजबूर हैं। यहां बुनियादी साधनों की भारी कमी है और भ्रष्टाचार ने जनता को त्रस्त कर रखा है। Gen-Z आंदोलनकारियों को सेना का समर्थन मिला है जिससे बदलाव की उम्मीद भी जगी है।