इस देश में समंदर के तट पर आ गईं व्हेल मछलियां, लोगों ने बचाया; देखें शानदार तस्वीरें
इस देश में समंदर के तट पर आ गईं व्हेल मछलियां, लोगों ने बचाया; देखें शानदार तस्वीरें
न्यूजीलैंड के लोग व्हेल मछलियों को बेहद पवित्र मामते हैं और इसकी बानगी भी देखने को मिली है। यहां समुद्र तट पर लोगों ने 30 से अधिक व्हेल मछलियों के बचाया है।
Published : Nov 25, 2024 02:45 pm IST, Updated : Nov 25, 2024 02:45 pm IST
1/6Image Source : ap
न्यूजीलैंड के एक समुद्र तट पर आ गईं 30 से अधिक व्हेल मछलियों को संरक्षण कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने चादरों की मदद से समुद्र में वापस छोड़ दिया।
2/6Image Source : ap
न्यूजीलैंड की संरक्षण एजेंसी ने जानकारी देते हुए बताया कि चार व्हेल मछलियों की मौत हो गई। न्यूजीलैंड में अक्सर व्हेल मछलियां तटीय हिस्सों में आ जाती हैं और यहां विशेष रूप से ‘पायलट’ प्रजाति की व्हेल मछलियां बहुत अधिक संख्या में किनारे आती हैं।
3/6Image Source : ap
संरक्षण विभाग ने बताया कि न्यूजीलैंड के उत्तर में वांगरेई शहर के पास रुआकाका बीच में बचाई गई व्हेल मछलियां दोबारा तटीय भाग में ना आ जाएं, यह सुनिश्चित करने के लिए टीम निगरानी भी कर रही है।
4/6Image Source : ap
व्हेल मछलियों को बचाने में मदद करने के लिए सैकड़ों लोगों द्वारा किए गए प्रयासों की जमकर सराहना हुई है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हैं।
5/6Image Source : ap
संरक्षण विभाग के प्रवक्ता जोएल लॉटरबैक ने एक बयान में कहा, ‘‘लोगों ने इन शानदार मछलियों के प्रति जो करुणा दिखाई है, वह अभिभूत करने वाली है।’’
6/6Image Source : ap
गौरतलब है कि, हाल ही में माओरी सांस्कृतिक समारोह के दौरान तीन वयस्क और एक नन्हीं व्हेल की एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। न्यूजीलैंड के लोग व्हेल को अपने जीवन का पवित्र हिस्सा मानते हैं।