Operation Sindoor: भारत ने ध्वस्त किए आतंकी कैंप, देखें पाकिस्तान में मची तबाही की तस्वीरें
Operation Sindoor: भारत ने ध्वस्त किए आतंकी कैंप, देखें पाकिस्तान में मची तबाही की तस्वीरें
भारतीय सेना की ओर से ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करने के बाद पाकिस्तान से तबाही की तस्वीरें सामने आई हैं। भारत के हमलों में पकिस्तान के आतंकी कैंपों का क्या हाल हुआ है चलिए आपको उसकी तस्वीरें दिखाते हैं।
Published : May 08, 2025 01:29 pm IST, Updated : May 08, 2025 01:29 pm IST
1/6Image Source : ap
भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर हमले किए हैं। इनमें बहावलपुर का जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना शामिल है। भारत के हमलों सें आतंकी कैंपों में भारी तबाही हुई है।
2/6Image Source : ap
पाकिस्तान के पंजाब में बहावलपुर शहर के पास भारतीय मिसाइल ने आतंकी कैंप को ध्वस्त कर दिया। आतंकी कैंप में बिखरा हुआ मलबा नजर आ रहा है। बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के मरकज सुभान अल्लाह आतंकी कैंप को निशाना बनाया गया है।
3/6Image Source : ap
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुरीदके में भी भारतीय मिसाइलों ने आतंकी कैंप को निशाना बनाया है। भारत के हमले में आतंकी कैंप पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। ध्वस्त हुए आतंकी कैंप के मलबा बिखरा हुआ नजर आ रहा है।
4/6Image Source : ap
भारतीय सेना की तरफ से किए गए हमले में मारे गए लोगों के शवों को पाकिस्तन के राष्ट्रीय ध्वज में लपेटकर अंतिम संस्कार के लिए पंजाब प्रांत के बहावलपुर में रखा गया है। भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सख्त तेवर दिखाए हैं।
5/6Image Source : ap
ऑपरेशन सिंदूर के तहत, भारतीय सेना ने मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा के मरकज तैयबा, बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के मरकज सुभान अल्लाह, सियालकोट में हिजबुल मुजाहिदीन के महमूना जोया फैसिलिटी और बरनाला में मरकज अहले हदीस में लश्कर के अड्डे और मुजफ्फराबाद के सवाई नाला में उसके शिविर को निशाना बनाया है।
6/6Image Source : ap
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया है। पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। भारत ने कैसा जवाब दिया है इसकी कहानी तस्वीरें खुद बयां कर रही हैं।