PHOTOS: इस देश में पैदा हो रहे हैं सबसे कम बच्चे, वजह जानकर चौंक जाएंगे
PHOTOS: इस देश में पैदा हो रहे हैं सबसे कम बच्चे, वजह जानकर चौंक जाएंगे
दुनिया के कई देशों में आबादी बढ़ रही है तो वहीं एक देश ऐसा भी है जहां जन्म दर घटती जा रही है और वहां बच्चे कम पैदा हो रहे हैं। इसके पीछे की वजह चौंकाने वाली है।
Published : Jul 16, 2025 10:30 pm IST, Updated : Jul 16, 2025 10:30 pm IST
1/7Image Source : social media
दुनिया के कई देशों की आबादी तेजी से बढ़ रही है तो वहीं कुछ देश ऐसे हैं जहां बच्चे कम पैदा हो रहे हैं। इन देशों में एक नाम ऐसा है जिसके बारे में जानकर हैरान होंगे कि वहां बच्चे कम क्यों पैदा हो रहे हैं?
2/7Image Source : social media
दुनिया के इस देश का नाम है दक्षिण कोरिया है, जो कि बढ़ती हुई बुजुर्गों की आबादी से जूझ रहा है और बच्चों के कम पैदा होने से चिंतित है।
3/7Image Source : social media
दक्षिण कोरिया में दुनिया में सबसे कम जन्म दर है, जो कि 0.72 पर है। बता दें कि साल 2022 में इस देश में जन्म दर 0.78 थी और तीन साल में ही यह इतनी कम हो गई है।
4/7Image Source : social media
अनुमान है कि दक्षिण कोरिया का जन्म दर अभी और घट सकती है और 0.65 तक पहुंच सकती है। पूरे दक्षिण कोरिया के यही हालात हैं, जबकि यहां की राजधानी सियोल के हालात तो और भी खराब हैं। क्योंकि यहां पर तो जन्म दर सिर्फ 0.55 फीसदी ही है।
5/7Image Source : social media
दक्षिण कोरिया में घटती जन्म दर के पीछे की वजह भी चौंकाने वाली है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि यहां के युवाओं में शादी को लेकर दिलचस्पी खत्म होती जा रही है और वे किसी रिश्ते में बंधना नहीं चाहते हैं।
6/7Image Source : social media
साउथ कोरिया की सरकार बर्थ रेट बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है और वहां की सरकार युवाओं को शादी करने और बच्चे पैदा करने के लिए सरकारी मदद भी कर रही है, लेकिन फिर भी जन्म दर में कोई सुधार देखने को नहीं मिला है।
7/7Image Source : social media
दक्षिण कोरिया के अलावा चीन और जापान जैसे देश भी अब घटती जनसंख्या का सामना कर रहे हैं, वहां की सरकारें भी इस समस्या से चिंतित हैं।