रोम में गैस स्टेशन पर हुआ भीषण विस्फोट, लगी भयानक आग; देखें तस्वीरें
रोम में गैस स्टेशन पर हुआ भीषण विस्फोट, लगी भयानक आग; देखें तस्वीरें
रोम में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब एक गैस स्टेशन पर अचानक धमाका हो गया। धमाके के बाद गैस स्टेशन में भयानक आग लग गई। इस घटना में कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं। चलिए आपको हादसे की तस्वीरें दिखाते हैं।
Published : Jul 04, 2025 04:55 pm IST, Updated : Jul 04, 2025 04:55 pm IST
1/5Image Source : ap
दक्षिण-पूर्वी रोम में शुक्रवार सुबह एक गैस स्टेशन पर धमाका हो गया। इस घटना में 8 पुलिस अधिकारियों और एक अग्निशमन कर्मी सहित कम से कम 20 लोग घायल हो गए है।
2/5Image Source : ap
पुलिस और बचाव कर्मियों ने जानकारी देते हुए बताया कि विस्फोट की आवाज सुबह करीब 8 बजे सुनी गई थी। विस्फोट के बाद उठे काले धुएं और आग का गोला दूर से भी दिख रहा था।
3/5Image Source : ap
रोम पुलिस की प्रवक्ता एलिसाबेट्टा एकार्डो ने बताया कि बचाव कार्य के लिए वहां पहुंचे 8 पुलिस अधिकारी घायल हो गए। एकार्डो ने बताया कि घायल हुए सभी पुलिसकर्मी खतरे से बाहर हैं।
4/5Image Source : ap
अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता लुका कैरी ने बताया कि विस्फोट में एक अग्निशमनकर्मी भी घायल हुआ है, लेकिन उसकी हालत गंभीर नहीं है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर 10 टीमों को बचाव कार्य के लिए भेजा गया।
5/5Image Source : ap
पुलिस ने बताया कि वह आसपास के इलाके की तलाशी ले रही है ताकि पता लगाया जा सके कि कोई घायल तो नहीं है या पास की इमारतों में तो कोई नहीं फंसा है। गैस स्टेशन पर धमाके के कारण का तत्काल खुलासा नहीं हुआ है।