रूस ने यूक्रेन के ओडेसा शहर पर किया हमला, देखें तबाही की तस्वीरें
रूस ने यूक्रेन के ओडेसा शहर पर किया हमला, देखें तबाही की तस्वीरें
रूस की ओर से यूक्रेन पर जबरदस्त हमले किए गए हैं। रूस ने यूक्रेन के दक्षिणी बंदरगाह शहर ओडेसा को निशाना बनाया है। चलिए आपको रूस से हमलों से हुई तबाही की तस्वीरें दिखाते हैं।
Published : Apr 06, 2026 04:06 pm IST, Updated : Apr 06, 2026 04:06 pm IST
1/6Image Source : ap
यूक्रेन के दक्षिणी बंदरगाह शहर ओडेसा पर रूसी ड्रोन हमले में 2 महिलाओं और एक छोटे बच्चे की मौत हो गई है। ओडेसा पर रात में हुए हमले से एक अपार्टमेंट ब्लॉक को भारी नुकसान पहुंचा है। बचावकर्मी मलबे से 4 लोगों को बाहर निकालने में सफल रहे हैं।
2/6Image Source : ap
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक्स पर बताया कि 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें एक गर्भवती महिला और 2 बच्चे शामिल हैं। सबसे छोटा बच्चा एक साल से भी कम उम्र का है।
3/6Image Source : ap
रूस ने यूक्रेन के पावर ग्रिड को भी निशाना बनाया है। चेर्निहीव, सूमी, खार्किव और निप्रो क्षेत्रों में ऊर्जा बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। उत्तरी चेर्नीहीव क्षेत्र में 300,000 से अधिक घरों में बिजली गुल हो गई है।
4/6Image Source : ap
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, रूस ने यूक्रेन के नागरिक क्षेत्रों पर लगातार हमले किए हैं, जिसमें 15,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
पिछले एक सप्ताह में रूस ने यूक्रेन पर 2,800 से अधिक हमलावर ड्रोन, लगभग 1,350 शक्तिशाली ग्लाइड बम और विभिन्न प्रकार की 40 से अधिक मिसाइलें दागी हैं।
5/6Image Source : ap
रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसकी हवाई सुरक्षा प्रणाली ने यूक्रेन के 50 ड्रोन मार गिराए हैं। क्रास्नोडार के गवर्नर वेनियामिन कोंद्रात्येव ने बताया कि रूस के सबसे बड़े ब्लैक सी बंदरगाहों में से एक, नोवोरोस्सिएस्क पर यूक्रेन के ड्रोन हमलों में 8 लोग घायल हो गए, जिनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। हमले में 6 अपार्टमेंट इमारतें और 2 निजी मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।
6/6Image Source : ap
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का कहना है रूस का अपने आक्रमण को रोकने का कोई इरादा नहीं है। यूक्रेन ने अपने लंबी दूरी के ड्रोन खुद विकसित किए हैं। ये ड्रोन रूस के भीतर लगभग 1,500 किलोमीटर (900 मील) दूर तक के लक्ष्यों को निशाना बनाने में सक्षम हैं।