तस्वीरों में देखें दुनिया की सबसे खतरनाक मधुमक्खी, नाम है Killer Bee
तस्वीरों में देखें दुनिया की सबसे खतरनाक मधुमक्खी, नाम है Killer Bee
Africanized Honey Bee यानी 'किलर बी' को दुनिया की सबसे खतरनाक मधुमक्खी माना जाता है। ये जितनी छोटी दिखती हैं, उतनी ही घातक और आक्रामक होती हैं। चलिए आपको तस्वीरें दिखाते हैं साथ ही रोचक बातें भी बताते हैं।
Published : Jul 01, 2025 06:52 pm IST, Updated : Jul 01, 2025 06:52 pm IST
1/6Image Source : ap
जब भी मधुमक्खियों का जिक्र होता है, तो आमतौर पर हमें उनके शहद बनाने की तस्वीर याद आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसी मधुमक्खी भी है जिसे "किलर बी" (Killer Bee) कहा जाता है? यह मधुमक्खी इतनी आक्रामक और जानलेवा होती है कि इसके झुंड के हमले से इंसानों की मौत भी हो सकती है।
2/6Image Source : ap
'किलर बी' का असली नाम अफ्रीकनाइज्ड हनी बी (Africanized Honey Bee) है। यह मधुमक्खी दरअसल एक संकर (Hybrid) प्रजाति है, जो अफ्रीकी मधुमक्खियों और यूरोपीय मधुमक्खियों के मिलन से बनी है। इसे पहली बार 1950 के दशक में ब्राजील में शहद उत्पादन बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों ने बनाया था।
3/6Image Source : ap
1957 में कुछ अफ्रीकनाइज्ड मधुमक्खियां प्रयोगशाला से भाग निकलीं और फिर उन्होंने दक्षिण अमेरिका, मध्य अमेरिका होते हुए उत्तरी अमेरिका तक अपना विस्तार कर लिया। ये मधुमक्खियां आज अमेरिका के दक्षिणी हिस्सों, ब्राजील, पेरू, मेक्सिको जैसे देशों में फैली हैं।
4/6Image Source : ap
'किलर बी' बहुत ही कम उत्तेजन पर हमला कर देती हैं। अगर इन्हें हल्का सा भी खतरा महसूस हो जाए तो यह पूरे झुंड के साथ हमला बोल देती हैं। ये एक बार डंक मारने के बाद भी शांत नहीं होती हैं। ये तब तक हमला करती रहती हैं जब तक खतरा पूरी तरह खत्म ना हो जाए।
5/6Image Source : ap
एक अकेली मधुमक्खी के डंक से नुकसान कम होता है, लेकिन किलर बी एक साथ सैकड़ों की संख्या में हमला करती हैं। यह किसी भी जानवर या इंसान को कई सौ बार डंक मार सकती हैं।
6/6Image Source : ap
'किलर बी' मधुमक्खियां 300-400 मीटर तक दुश्मन का पीछा कर सकती हैं। सामान्य मधुमक्खियां इतनी दूरी तक नहीं जाती हैं। अमेरिका के टेक्सास, एरिजोना और नेवाडा जैसे राज्यों में इन मधुमक्खियों के हमलों से कई लोगों की मौत हो चुकी है। पालतू जानवर जैसे कुत्ते, घोड़े और गाय भी इनके समूहिक हमलों का शिकार बन चुके हैं।