1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. कच्छ के कंढेराई में 34 घंटे बाद 18 साल की लड़की को बोरवेल से निकाला गया, जिंदा बचाया नहीं जा सका

कच्छ के कंढेराई में 34 घंटे बाद 18 साल की लड़की को बोरवेल से निकाला गया, जिंदा बचाया नहीं जा सका

 Published : Jan 07, 2025 08:31 pm IST,  Updated : Jan 07, 2025 08:34 pm IST

गुजरात के कच्छ जिले में 540 फुट गहरे बोरवेल में गिरी 18 वर्षीय लड़की को 34 घंटे से अधिक समय बाद मंगलवार को निकाल लिया गया। इसके बाद लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

560 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी लड़की- India TV Hindi
560 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी लड़की Image Source : PTI

कच्छ: गुजरात के कच्छ जिले के भुज तालुका के कंदेराई गांव में बोरवेल में गिरी 18 वर्षीय लड़की को बचाया नहीं जा सका। प्रशासन की टीम ने एनडीआरएफ, सेना, बीएसएफ, गुजरात पुलिस, अग्निशमन सेवा विभाग के साथ मिलकर 34 घंटे से अधिक समय बाद मंगलवार को निकाल लिया गया। इसके बाद लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

560 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी लड़की

कच्छ जिले के भुज के कंढेराई में एक लड़की 560 फीट गहरे और 1 मीटर व्यास के बोरवेल में गिर गई थी। राजस्थान के एक मजदूर परिवार की लड़की सोमवार सुबह करीब 5.30 बजे 560 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी। पीड़िता 490 फीट पर फंस गई थी। बचाव के कई प्रयासों के बाद, पीड़िता को बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया। हालांकि वह जीवित बच नहीं सकी। 

शाम को लड़की का रेस्क्यू किया गया

अधिकारियों ने बताया कि मामले का पता चलने के बाद विभिन्न एजेंसियों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि बोरवेल का व्यास एक फुट है और चूंकि लड़की बड़ी थी और वह उसमें काफी गहराई में फंसी हुई थी, इसलिए बचाव कार्य में मुश्किल हो रहा था। लड़की को शाम चार बजे बोरवेल से निकाला गया। भुज के सहायक कलेक्टर और एसडीएम ए बी जादव ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से, लड़की बच नहीं पाई और भुज के जी के जनरल अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रशासन ने बचाने की पूरी कोशिश की

अधिकारी ने बताया कि लड़की को ‘‘हुक तकनीक’’ का इस्तेमाल करके बाहर निकाला गया। राज्य जल आपूर्ति एवं सीवेज बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की को एक अस्थायी उपकरण की मदद से बचाया गया। उन्होंने कहा, ‘‘हमने स्थानीय ड्रिलर की मदद से एक अस्थायी उपकरण तैयार किया। बचाव अभियान में कई एजेंसियां ​​शामिल थीं। एनडीआरएफ और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की टीम भुज नगरपालिका के अग्निशमन विभाग के कर्मियों, स्थानीय आपातकालीन प्रतिक्रिया दल, पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के साथ बचाव अभियान में लगी हुई थीं। 

(पीटीआई इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।