1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. आम आदमी पार्टी का प्रवक्ता गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, 20 दिन से फरार था

आम आदमी पार्टी का प्रवक्ता गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, 20 दिन से फरार था

 Edited By: Shakti Singh
 Published : May 10, 2026 08:49 pm IST,  Updated : May 10, 2026 08:49 pm IST

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर नजदीकी बढ़ाई। इसके बाद कई बार होटल ले जाकर जबरन संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके बेटे को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।

AAp leader - India TV Hindi
आरोपी आप नेता कालू वघासिया Image Source : REPORTER INPUT

सूरत में आम आदमी के प्रवक्ता पर गंभीर आरोप लगे हैं। सूरत के लसकाना क्षेत्र निवासी महिला ने दुष्कर्म और धमकी की शिकायत दर्ज कराई है, जिससे राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पिछले 20 दिन से फरार चल रहे आप प्रवक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। सूरत के लसकाना इलाके में रहने वाली विवाहिता महिला ने आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता कालू भाई व पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। 

महिला के अनुसार दिसंबर 2024 में सोशल मीडिया के जरिए दोनों की पहचान हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और आरोपी आम आदमी के प्रवक्ता ने खुद को पीड़ित बताते हुए पत्नी से अनबन की कहानी सुनाई। आरोपी ने महिला को विश्वास दिलाया कि वह जल्दी से अपनी पत्नी को तलाक देकर उसके साथ शादी करेगा। इसी भरोसे में महिला उसके साथ संबंध बनाने के लिए तैयार हो गई। 

कई बार जबरन संबंध बनाए

आरोप है कि कालू वघासिया महिला को शहर के अलग अलग होटलों में ले जाकर कई बार उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया और कथित रूप से गाली गलौज शुरू कर दी। इतना ही नहीं, शिकायत करने पर उसने महिला ओर इसके बेटे को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी। आखिरकार परेशान होकर  महिला ने सूरत के लसकाना पुलिस स्टेशन में आम आदमी प्रवक्ता कालू वघासिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

Kalu vaghasia
Image Source : REPORTER INPUTमनीष सिसोदिया के साथ आरोपी नेता कालू वघासिया

10 अप्रैल को हुई थी शिकायत

सूरत के एसीपी ने बताया की पीड़ित महिला ने 10 अप्रैल को लसकाना पुलिस थाने में दुष्कर्म और धमकी देने की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने BNS की धारा 69, 351(2), 352 के तहत मामला दर्ज किया था। एसीपी ने बताया कि आरोपी आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता के तौर पर काम करता है। पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए गुजरात के अलग अलग शहरों में छापेमारी की पर शातिर आरोपी पुलिस को चकमा देने में सफल हो रहा था। पुलिस ने दो महीने बाद ह्यूमन इंटेलिजेंस और टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

(सूरत से शैलेष चांपानेरिया की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

दो बच्चों के साथ नहर में कूदी महिला, बचाने के लिए पति भी कूदा, चारों की मौत

जीजा-साली की चोर गैंग, फॉर्च्यूनर से करते थे रेकी, पुलिस ने फार्महाउस से पकड़ा, 34 लाख का सामान मिला

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।