1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात के वडोदरा में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में 9 लोगों की मौत

गुजरात के वडोदरा में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में 9 लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 18, 2020 09:25 am IST,  Updated : Nov 18, 2020 09:39 am IST

सुबह Waghodia Crossing Highway पर दो ट्रकों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई, इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 17 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

accident in vadodra gujarat  । गुजरात के वडोदरा में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में 9 लोगों - India TV Hindi
गुजरात के वडोदरा में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में 9 लोगों की मौत Image Source : INDIA TV

वडोदरा. गुजरात के वडोदरा से दर्दनाक खबर है। यहां सुबह Waghodia Crossing Highway पर दो ट्रकों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई, इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 17 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबकि ये हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ। एक ट्रक में बड़ी संख्या में लोग सवार थे, दोनों वाहनों में हुई टक्कर के बाद कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ घायल अवस्था में ट्रक के अंदर फंस गए।

घटना की सूचना वडोदरा फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाल लिया और उन्हें तत्काल उपचार के लिए वडोदरा के सयाजी अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद वड़ोदरा शहर के बाईपास पर लगातार एक घंटे तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी। हादसे के समय टेंपो में बैठे लोग पावागढ़ जा रहे थे। वो सूरत के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।