1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 49 लाख से ज्यादा का सोना पकड़ा गया, 4 यात्री हिरासत में

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 49 लाख से ज्यादा का सोना पकड़ा गया, 4 यात्री हिरासत में

 Written By: Malaika Imam
 Published : Aug 26, 2026 10:13 pm IST,  Updated : Aug 26, 2026 10:20 pm IST

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने अलग-अलग मामलों में चार यात्रियों से 49.23 लाख रुपये मूल्य की करीब 299.490 ग्राम सोने की ज्वेलरी जब्त की।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

गुजरात के अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने अलग-अलग मामलों में चार यात्रियों से करीब 49.23 लाख रुपये मूल्य की सोने की ज्वेलरी जब्त की। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। यात्री अबू धाबी, शारजाह और कुवैत से अहमदाबाद पहुंचे थे।

कस्टम विभाग के अनुसार, यात्रियों की प्रोफाइलिंग के आधार पर अधिकारियों ने उन्हें रोका और जांच की। आरोप है कि यात्रियों ने अपने पास मौजूद सोने की ज्वेलरी की बात नहीं बताई थी। तीन अलग-अलग मामलों में कुल 299.490 ग्राम सोना जब्त किया गया। इसमें 240.090 ग्राम 24 कैरेट और 59.400 ग्राम 22 कैरेट सोना शामिल है। जब्त सोने की कुल कीमत 49,23,602 रुपये आंकी गई है।

अबू धाबी, शारजाह और कुवैत से पहुंचे थे यात्री

  • पहले मामले में अबू धाबी से अहमदाबाद पहुंची एक महिला यात्री के पास से 100.060 ग्राम वजन की दो सोने की चेन बरामद हुईं। इनकी बाजार कीमत 16,72,003 रुपये बताई गई है।
  • दूसरे मामले में शारजाह से पहुंचे एक दंपति को रोका गया। उनके पास से चार सोने की चूड़ियां और दो सोने की चेन बरामद हुईं, जिनका कुल वजन 140.030 ग्राम और मूल्य 23,41,739 रुपये था।
  • वहीं, कुवैत से पहुंची एक अन्य महिला यात्री के पास से सोने का हार, दो बालियां, एक अंगूठी और पेंडेंट वाली एक चेन बरामद की गई। इनकी कीमत 9,09,860 रुपये आंकी गई है।

कस्टम विभाग ने बताया कि यह कार्रवाई सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।

वडोदरा में 10वीं पास फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

एक अन्य खबर में, गुजरात के वडोदरा के अकोटा इलाके में करीब 15 वर्षों से बिना किसी मान्य मेडिकल डिग्री के क्लीनिक चलाकर मरीजों का इलाज करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान 45 वर्षीय बिस्वजीत प्रफुल्ला हालदार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और पुलिस के अनुसार केवल 10वीं कक्षा तक पढ़ा है। पुलिस के मुताबिक, पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली थी कि अकोटा गांव गार्डन के सामने स्थित प्रोमिला क्लीनिक में बी. हालदार बिना वैध मेडिकल डिग्री के एलोपैथिक दवाइयों से मरीजों का इलाज कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद LCB जोन-2 की टीम ने क्लीनिक पर कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ लिया।  तलाशी के दौरान क्लीनिक से विभिन्न प्रकार के सिरप, इंजेक्शन, दवाइयां, ट्यूब, ORS और कैप्सूल समेत करीब 1,19,849 रुपये का सामान बरामद किया गया।

ये भी पढ़ें-

तबाही की ये तस्वीरें डराने वाली हैं... नेपाल में जलप्रलय का खौफनाक मंजर, सैकड़ों लापता और चारों तरफ मलबा

नेपाल में अचानक क्यों आया इतना खतरनाक सैलाब? सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आई वजह, भारत में भी मंडराया बाढ़ का खतरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।