1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. Air India विमान हादसे की कहानी चश्मदीदों की जुबानी, एक ने कहा- 'चारों तरफ सिर्फ बाडी पड़ी थी'

Air India विमान हादसे की कहानी चश्मदीदों की जुबानी, एक ने कहा- 'चारों तरफ सिर्फ बाडी पड़ी थी'

 Written By: Avinash Rai
 Published : Jun 12, 2025 04:23 pm IST,  Updated : Jun 12, 2025 04:23 pm IST

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया है, जिसमें 242 यात्री सवार थे। इस बीच चश्मदीदों के बयान भी आने लगे हैं। चलिए बताते हैं कि चश्मदीदों ने क्या कहा है।

Ahmedabad London air india plance crash story of plane crash in the words of eyewitnesses one said T- India TV Hindi
Air India विमान हादसे की कहानी चश्मदीदों की जुबानी Image Source : PTI

Ahmedabad London Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ है। 242 यात्रियों को लेकर जा रहा एयर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया है। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। अहमदाबाद में टेकऑफ करते समय यह हादसा हुआ है। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। विमान क्रैश होते ही यह आग के गोले में तब्दील हो गया। साथ ही आस-पास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है। यह हादसा अहमदाबाद हॉर्स कैंप के पास हुआ है, जो कि सिविल हॉस्पिटल के पास है। इस हादसे के बाद अब घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों के बयान आने शुरू हो गए हैं। चलिए बताते हैं कि चश्मदीदों ने आंखों देखा हाल किस तरह बयां किया है।

चश्मदीद ने क्या कहा?

एयर इंडिया के प्लेन क्रैश मामले पर एक चश्मदीद ने कहा, माहौल एकदम डर जैसा था, ऐसा लगा जैसे भूकंप आया है। जोरदार आवाज हुआ, जैसे ही बाहर आया तो देखा कि सब धुआं-धुआं है। हमें ये मालूम नहीं था कि प्लेन क्रैश हुआ है। यहां जब आए तब मालूम चला कि प्लेन क्रैश हुआ है। यहां आकर देखा कि प्लेन क्रैश हुआ है और यहां बहुत सारी बॉडी पड़ी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।