1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. Video: बाइक सवार को कार ने मारी जोरदार टक्कर, बोनट में फंसी बाइक तो लेकर भाग गया

Video: बाइक सवार को कार ने मारी जोरदार टक्कर, बोनट में फंसी बाइक तो लेकर भाग गया

 Reported By: Nirnay Kapoor Edited By: Shakti Singh
 Published : Mar 27, 2026 05:22 pm IST,  Updated : Mar 27, 2026 05:22 pm IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसे के बाद कार ड्राइवर थोड़ी दूर तक गाड़ी भगाता है। इसके बाद बाइक को अलग करके आगे चला जाता है। इस दौरान एक व्यक्ति आरोपी ड्राइवर को हिट एंड रन के लिए फटकार भी लगाता है।

Ahmnedabad Accident- India TV Hindi
अहमदाबाद हादसा Image Source : REPORTER INPUT

गुजरात के अहमदाबाद में एक कार काफी दूर तक बाइक को बोनट में फंसाकर चलती रही। इसके बाद ड्राइवर ने गाड़ी रोकी और बाइक को बड़ी मुश्किल से कार से अलग किया। इसके बाद वह भाग गया। पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि सड़क हादसे के बाद कार के बोनट में बाइक फंस गई थी। हालांकि, ऐसे में कार रोकने की बजाय ड्राइवर ने स्पीड और बढ़ा दी। आगे चलकर बाइक को कार से अलग किया और फरार हो गया।

इस हादसे में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपी कार सवार की तलाश कर रही है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक्सीडेंट के बाद वह भागता हुआ और बाइक को कार से अलग करता हुआ नजर आ रहा है।

मौके से भागा आरोपी

घटना शुक्रवार (27 मार्च) की सुबह अहमदाबाद के एस.जी. हाईवे पर हुई। पकवान ब्रिज और सोला ब्रिज के बीच पूरी स्पीड से आ रही एक कार ने सोला ब्रिज पर चढ़ रहे बाइक सवार एक अधेड़ उम्र के आदमी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अधेड़ उम्र का आदमी हवा में उछल गया और उसकी बाइक कार के बोनट में फंस गई। बाइक बोनट में फंसी होने के बावजूद, कार ड्राइवर ने कार नहीं रोकी और पूरी स्पीड से कार चलाई। बोडकदेव के पास ब्रिज से उतरने के बाद ड्राइवर ने कार रोकी, बाइक को बोनट से हटाया और फिर मौके से भाग गया।

ड्राइवर की तलाश कर रही पुलिस

गंभीर रूप से घायल अधेड़ उम्र के आदमी को तुरंत इलाज के लिए सोला सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में एस.जी. हाईवे ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है और फरार कार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

यूपी: कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, तीन बच्चों समेत कई लोगों की मौत, पहुंची पुलिस, मचा हड़कंप

गुजरात में कांग्रेस नेता पर पार्टी कार्यकर्ता ने ही दर्ज कराई FIR, 1.95 करोड़ रुपये ठगी करने का आरोप

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।