1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. Amit Shah: अमित शाह आज गुजरात में BJP की तीन गौरव यात्राओं को दिखाएंगे हरी झंडी

Amit Shah: अमित शाह आज गुजरात में BJP की तीन गौरव यात्राओं को दिखाएंगे हरी झंडी

 Published : Oct 13, 2022 12:42 pm IST,  Updated : Oct 13, 2022 12:42 pm IST

Amit Shah:गुजरात में आज अमित शाह अपनी पार्टी की गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। ये यात्रा अहमदाबाद से शुरू होनी है। इसके बाद नवसारी जिले से दो अन्य गौरव यात्राओं का शुभारंभ करेंगे। बता दें कि इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसलिए BJP अपना वोटबैंक मजबूत करने की कोशिश कर रही

Amit Shah- India TV Hindi
Amit Shah Image Source : PTI

Highlights

  • अहमदाबाद जिले से शुरू होगी यात्रा
  • नड्डा ने दो यात्राओं को हरी झंडी दिखाई थी
  • यह यात्रा गुजरात की 144 विधानसभा सीटों को कवर करेगी

Amit Shah: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टी जोर अजमाइश में लगी हुई हैं। इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी ने भी इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी गुरुवार को गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तीन ‘‘गौरव यात्राओं’’ को हरी झंडी दिखाएंगे।

अहमदाबाद जिले से शुरू होगी यात्रा

शाह अहमदाबाद जिले के जंजारका से एक यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। यह यात्रा सोमनाथ मंदिर कस्बे में संपन्न होगी। इसके बाद शाम में वह नवसारी जिले के उनाई से दो अन्य गौरव यात्राओं का शुभारंभ करेंगे। उनाई से एक यात्रा राज्य के आदिवासी क्षेत्र से होते हुए अंबाजी मंदिर तक जाएगी, जबकि दूसरी यात्रा खेड़ा जिले के फागवेल मंदिर शहर में पहुंचेगी। पार्टी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा के केंद्रीय मंत्री और राज्य इकाई के नेता अलग-अलग जगहों पर यात्रा में शामिल होंगे। 

नड्डा ने दो यात्राओं को हरी झंडी दिखाई थी

बुधवार को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राज्य में ऐसी दो यात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। कुल 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा के लिए इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। भाजपा ने आठ से नौ दिनों की गौरव यात्राओं की योजना बनाई है। अभियान के तहत पार्टी कई विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करेगी। 

5 गौरव यात्रा की योजना

दरअसल, भाजपा ने राज्य में 5 गौरव यात्राओं की योजना बनाई है। इसमें से दो को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और तीन को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। गौरतलब है कि आगामी चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने 16 राष्ट्रीय नेताओं और 14 राज्य नेताओं को गौरव यात्रा में साथ देने के लिए नियुक्त किया है। यह यात्रा गुजरात की 144 विधानसभा सीटों को कवर करेगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।