1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गांधीनगर: सोसाइटी के नीचे से जा रही गैस पाइप में ब्लास्ट, 2 लोगों की मौत, 2 मकान भी गिरे

गांधीनगर: सोसाइटी के नीचे से जा रही गैस पाइप में ब्लास्ट, 2 लोगों की मौत, 2 मकान भी गिरे

 Published : Dec 22, 2020 01:04 pm IST,  Updated : Dec 22, 2020 10:35 pm IST

गुजरात की राजधानी गांधीनगर का कलोल इलाका मंगलवार की सुबह को जबर्दस्त धमाके से दहल गया।

सोसाइटी के नीचे से जा रही ONGC की गैस पाइप में ब्लास्ट, 2 लोगों की मौत, 2 मकान भी गिरे- India TV Hindi
सोसाइटी के नीचे से जा रही ONGC की गैस पाइप में ब्लास्ट, 2 लोगों की मौत, 2 मकान भी गिरे

गुजरात की राजधानी गांधीनगर का कलोल इलाका मंगलवार की सुबह को जबर्दस्त धमाके से दहल गया। यहां आज सुबह अचानक हुए धमाके से पंचवटी इलाके में स्थित दो मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गए। हादसे का कारण सोसाइटी के भीतर से जा रही गैस पाइप लाइन में विस्फोट माना जा रहा है। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 4 लोग घायल हो गए हैं। 

यह घटना पंचवटी इलाके की गार्डन सिटी इलाके की है। यहां पर मंगलवार सुबह अचानक भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना जबर्दस्त था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके के चलते गार्डन सिटी में दो डुप्लेक्स मकान धराशाही हो गये। इसके साथ ही आसपास के कई मकानों के कांच टूट गए। 

धमाके के साथ ही इलाके में कोहराम मच गया। इस हादसे में 2 लोगों की जान चली गई। वहीं 4 अन्य लोग इस धमाके में घायल हो गए हैं। हादसे का कारण सोसाइटी के नीचे से गुज़र रही गैस लाइन में ब्लास्ट को माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन जांच में जुटा है। 

आईजीपी, गांधीनगर रेंज अभय चूड़ास्मा ने कहा "मुख्य रूप से ऐसा प्रतीत होता है कि गैस रिसाव के कारण पाइपलाइन फटने के बाद 2 मकान ढह गए, विशेषज्ञ इसकी पुष्टि कर रहे हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।