1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. बेट द्वारका में अवैध निर्माणों पर बुलडोजर एक्शन, खाली कराया जा रहा कब्जा

बेट द्वारका में अवैध निर्माणों पर बुलडोजर एक्शन, खाली कराया जा रहा कब्जा

 Reported By: Nirnay Kapoor, Edited By: Amar Deep
 Published : Jan 11, 2025 12:34 pm IST,  Updated : Jan 11, 2025 12:38 pm IST

गुजरात के बेट द्वारका में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। यहां कई अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर इन्हे ध्वस्त किया गया है।

अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर।- India TV Hindi
अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर। Image Source : INDIA TV

एक तरफ राम की नगरी अयोध्या में आज उत्सव का माहौल है। वहीं दूसरी तरफ कृष्ण की नगरी बेट द्वारका में विघ्न हटाने का काम जारी है। गुजरात के बेट द्वारका में सबसे बड़ा एक्शन हुआ है। यहां अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। बेट द्वारका के कोस्टल एरिया में ये कार्रवाई की जा रही है। यहां 50 रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल निर्माण को तोड़े जा रहे हैं। इस इलाके में पहली बार 2022 में बुलडोजर एक्शन हुआ था। सर्वे के बाद एक बार फिर प्रशासन हरकत में है। अवैध निर्माण के जरिए इलीगल एक्टिविटी को यहां से अंजाम दिया जा रहा था।

40-50 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर

प्रशासन के मुताबिक अवैध कब्जा कर यहां से तस्करी और क्राइम से जुड़ी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा था। ऐसे में अब प्रशासन की ओर से यहां सबसे बड़ा एक्शन चल रहा है। वहीं अधिकारियों की टीम भी यहां मौके पर मौजूद है। आला अफसरों की मौजूदगी में ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के बेट-द्वारका में राज्य सरकार की ओर से बुलडोजर एक्शन के तहत कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि इसके तहत बेट द्वारका के बलपर इलाके में करीब 45-50 अवैध रेसिडेंशियल और कॉमर्शियल स्ट्रक्चर्स के खिलाफ आज कार्रवाई की जा रही है।

2022 में शुरू हुआ था अभियान

कोस्टल सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए 2022 में बेट द्वारका से ही डिमोलिशन ड्राइव की शुरुवात हुई थी। इसके बाद देवभूमि द्वारका, कच्छ, पोरबंदर, जूनागढ़ सहित कई जिलों में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इंटेलिजेंस एजेंसीज की मानें तो कोस्टल एरिया कई प्रकार की अवैध गतिविधियों का केन्द्र बनते जा रहे थे। बेट द्वारका में डिमोलिशन का ये दूसरा राउंड है, क्योंकि 2022 में हुए डिमोलिशन के बाद हुए री-सर्वे में कई और अवैध निर्माणों की जानकारी मिली थी, जिसके बाद अब ये कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ें-

नई आफत! रहस्यमयी बीमारी से टकले हो रहे लोग, दशहत में 11 गांव; मचा हड़कंप

'दिल्ली में शारदा सिन्हा के नाम पर बनेगा छठ घाट', कांग्रेस ने किया चुनावी वादा, BJP-AAP पर साधा निशाना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।