1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. कोलतार से लदे टैंकर से टकराकर बस में लगी भीषण आग, 4 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत, 10 झुलसे

कोलतार से लदे टैंकर से टकराकर बस में लगी भीषण आग, 4 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत, 10 झुलसे

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 14, 2026 09:42 am IST,  Updated : May 14, 2026 09:49 am IST

एक टैंकर से टकराने के बाद बस में आग लगने से चार यात्री जिंदा जल गए और उनकी मौत हो गई, जबकि 10 अन्य झुलस गए। बस अहमदाबाद से राजकोट की ओर जा रही थी, तभी ये भीषण हादसा हुआ।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (REPORTER INPUT)

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां बुधवार देर रात एक निजी लग्जरी बस और डामर (कोलतार) से लदे टैंकर के बीच हुई जोरदार टक्कर में चार यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। इस हादसे में 10 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

राजकोट की ओर जा रही थी बस

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) एस. एस. भदौरिया के अनुसार, यह दुर्घटना रात करीब 1:30 बजे चोटिला-राजकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांगानी गांव के पास हुई। निजी लग्जरी बस अहमदाबाद से राजकोट की ओर जा रही थी। बस अपने आगे चल रहे डामर से भरे एक टैंकर से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में तुरंत भीषण आग लग गई।

बस में 40 लोग थे सवार

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि घटना के समय बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हालांकि, कई यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

चार यात्री की जिंदा जलकर मौत

उपजिलाधिकारी एच. टी. मकवाना ने कहा, "निजी बस और डामर से भरे टैंकर के बीच हुई इस टक्कर में चार यात्री जिंदा जल गए।" पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में 10 लोग झुलस गए हैं। मकवाना ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए राजकोट के सिविल अस्पताल भेजा गया है, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए चोटिला के एक अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। 

ये भी पढ़ें- 

फिर दहली दिल्ली: प्राइवेट बस में महिला के साथ गैंगरेप, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

पुणे के हड़पसर में बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप, अस्पताल के पास मची अफरा-तफरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।