1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पुणे के हड़पसर में बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप, अस्पताल के पास मची अफरा-तफरी

पुणे के हड़पसर में बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप, अस्पताल के पास मची अफरा-तफरी

 Published : May 13, 2026 10:25 pm IST,  Updated : May 13, 2026 10:25 pm IST

पुणे के हड़पसर में बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिलने से इलाके में दहशत फैल गई । सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने तुरंत पूरे इलाके को 'कार्डन ऑफ' कर दिया। अस्पताल के आसपास की आवाजाही रोक दी गई ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके।

हड़पसर में बम जैसी...- India TV Hindi
हड़पसर में बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिली। Image Source : REPORTER INPUT

महाराष्ट्र के पुणे शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां हड़पसर इलाके में एक अस्पताल के पास बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिलने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। मिली जानकारी के अनुसार, हड़पसर पुलिस थाने की सीमा के भीतर स्थित एक प्रमुख अस्पताल के नजदीक आज एक अज्ञात वस्तु देखी गई, जो देखने में बिल्कुल बम की तरह लग रही थी। जैसे ही स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी दी, पुलिस ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया।

अस्पताल के आसपास की आवाजाही रोकी

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने तुरंत पूरे इलाके को 'कार्डन ऑफ' (Cordon Off) कर दिया। अस्पताल के आसपास की आवाजाही रोक दी गई ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके तो घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वायड (BDDS) को तुरंत बुलाया गया।

सुनसान जगह शिफ्ट की गई संदिग्ध वस्तु

फिलहाल BDDS की टीम ने बेहद सावधानी के साथ संदिग्ध वस्तु को अस्पताल परिसर से हटाकर एक सुरक्षित और सुनसान जगह पर शिफ्ट किया है जहां उसकी गहन जांच की जा रही है। मौके पर केवल स्थानीय पुलिस ही नहीं, बल्कि क्राइम ब्रांच की टीमें और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं। स्थिति पर काबू पाने और जांच को गति देने के लिए अधिकारियों ने मोर्चा संभाला हुआ है।

फुटेज खंगाली जा रही CCTV फुटेज

फिलहाल पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और अफवाहों पर ध्यान न दें। संदिग्ध वस्तु वास्तव में विस्फोटक है या केवल डराने के लिए रखा गया कोई नकली उपकरण (Dummy), इसकी पुष्टि BDDS की अंतिम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी। एहतियात के तौर पर अस्पताल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है जिसके साथ-साथ पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह संदिग्ध वस्तु वहां किसने और किस उद्देश्य से रखी थी।

(रिपोर्ट- समीर शेख)

यह भी पढ़ें-

पंजाब के CM भगवंत मान के घर, BJP मुख्यालय समेत इन जगहों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस हुई अलर्ट

बारामती में फिर से हुआ विमान हादसा, गांव में गिरा रेडबर्ड कंपनी का प्लेन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।