1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब के CM भगवंत मान के घर, BJP मुख्यालय समेत इन जगहों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस हुई अलर्ट

पंजाब के CM भगवंत मान के घर, BJP मुख्यालय समेत इन जगहों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस हुई अलर्ट

 Published : May 13, 2026 11:20 am IST,  Updated : May 13, 2026 12:06 pm IST

पंजाब के CM भगवंत मान के घर, BJP मुख्यालय समेत कई जगहों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जानकारी के अनुसार, ये धमकी ई-मेल के जरिए आई है जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई है।

Bhagwant mann house bomb threat- India TV Hindi
भगवंत मान पर आतंकी हमले की धमकी। Image Source : PTI

पंजाब में आतंकी हमले को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर चल रही है। बुधवार को एक बार फिर से पंजाब में बम धमाके की धमकी देने का मामला सामने आया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके अलावा पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ये धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है जिसमें पंजाब भाजपा मुख्यालय और दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय का भी जिक्र किया गया है।

जालंधर और अमृतसर में हुए थे धमाके

आपको बता दें कि कुछ ही दिनों पहले मंगलवार को पंजाब के जालंधर जिले में BSF के पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर और अमृतसर में खासा के सेना छावनी क्षेत्र के पास विस्फोट की घटना सामने आई थी। इन धमाकों में कुछ ही घंटों का अंतर था। पहला विस्फोट जालंधर में रात करीब आठ बजे हुआ, जबकि दूसरा धमाका रात करीब 11 बजे अमृतसर में हुआ। इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ था लेकिन राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए थे। 

27 अप्रैल को भी हुआ था धमाका

बता दें कि इससे पहले पटियाला के शंभू इलाके में 27 अप्रैल को एक मालगाड़ी रेल पटरी पर धमाके की घटना सामने आई थी। पुलिस ने इस मामले में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था। ये मॉड्यूल खालिस्तान समर्थक माना जाता है। यानी कुछ ही दिनों में पंजाब में एक के बाद एक कई धमाके दर्ज किए गए थे। पंजाब में इन घटनाओं को लेकर विपक्ष लगातार राज्य की भगवंत मान सरकार पर निशाना साध रहा है।

दूसरी ओर अमृतसर और जालंधर में हुए धमाकों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का भी बयान सामने आया था। उन्होंने दोनों ही विस्फोटों को मामूली करार दिया था और भाजपा पर राज्य के लोगों में डर का माहौल बनाने का आरोप लगाया था। 

ये भी पढ़ें- पंजाब विजिलेंस हेडक्वॉर्टर पर सीबीआई की रेड, रिश्वत कांड में एक्शन से मचा हड़कंप

पंजाब पुलिस अब हुई और भी हाईटेक, AI की मदद से बदमाशों की गिरफ्तारी, ICCC से नहीं बच सकेंगे अपराधी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।