1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. कच्छ तट से कोकीन के 13 पैकेट किए गए बरामद, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

कच्छ तट से कोकीन के 13 पैकेट किए गए बरामद, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 05, 2024 01:45 pm IST,  Updated : Jun 05, 2024 01:45 pm IST

कच्छ जिले के खाड़ी क्षेत्र से कोकीन के 13 पैकेट बरामद किए गए हैं, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा है। आठ महीने में उसी खाड़ी क्षेत्र से यह मादक पदार्थ की दूसरी बड़ी खेप बरामद हुई है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

गुजरात के कच्छ जिले में गांधीधाम शहर के पास एक खाड़ी क्षेत्र से कोकीन के 13 लावारिस पैकेट बरामद किए गए, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 130 करोड़ रुपये है। एक पुलिस ने यह जानकारी दी| कच्छ-पूर्व प्रभाग के पुलिस अधीक्षक सागर बागमार ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि तस्करों ने पकड़े जाने से बचने के लिए मादक पदार्थ को समुद्र के किनारे छिपा दिया था। उन्होंने बताया कि आठ महीने में उसी खाड़ी क्षेत्र से यह मादक पदार्थ की दूसरी बड़ी बरामदगी है। 

उन्होंने कहा, "आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) और विशेष अभियान समूह की एक संयुक्त टीम ने गांधीधाम शहर के पास मीठी रोहर गांव से गुजरने वाले क्रीक क्षेत्र से 130 करोड़ रुपये मूल्य के कोकीन के 13 लावारिस पैकेट बरामद किए।" बागमार ने कहा कि इस प्रतिबंधित सामग्री को तस्करों ने समुद्र के किनारे छिपा दिया था और ये पैकेट पिछले साल सितंबर में उसी इलाके से बरामद किए गए पैकेट के समान हैं।

हर पैकेट का वजन 1 KG 

उन्होंने कहा कि एटीएस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक (एटीएस) सुनील जोशी ने कहा, ''हमने कच्छ में गांधीधाम के पास एक खाड़ी क्षेत्र से तड़के कोकीन के 13 लावारिस पैकेट बरामद किए हैं। हर पैकेट का वजन एक किलोग्राम है। हमने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।'' पिछले साल सितंबर में कच्छ-पूर्व पुलिस ने उसी क्षेत्र से कोकीन के 80 लावारिस पैकेट बरामद किए थे, जिनमें से प्रत्येक का वजन एक किलोग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उसकी कीमत 800 करोड़ रुपये थी। (भाषा)

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।