1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होते एक्टिव मोड में कांग्रेस, भारत जोड़ो यात्रा-2 निकालने की तैयारी, गुजरात से होगी शुरू

राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होते एक्टिव मोड में कांग्रेस, भारत जोड़ो यात्रा-2 निकालने की तैयारी, गुजरात से होगी शुरू

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Aug 08, 2023 08:40 pm IST,  Updated : Aug 08, 2023 08:46 pm IST

कांग्रेस ने दूसरी भारत जोड़ो यात्रा निकाले का मन बना लिया है। वहीं, लोकसभा की सदस्यता बहाल होते राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड का दौरा करने जाने वाले हैं। ऐसे में अब राहुल गांधी और कांग्रेस दोनों एक बार फिर राजनीति में सक्रिय भूमिका में नजर आ रहे हैं।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की तस्वीर- India TV Hindi
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की तस्वीर Image Source : PTI

राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने के बाद वे एक बार फिर राजनीति में एक्टिव हो गए हैं। वहीं, अब कांग्रेस भी एक्शन मोड में नजर आ रही है। लोकसभा सदस्यता बहाल होने के साथ ही राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड का दौरा करने का मन बना लिया, तो वहीं कांग्रेस की तरफ से ऐलान किया गया है कि जल्द राहुल अपनी दूसरी 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू करेंगे। 

दूसरी 'भारत जोड़ो यात्रा' की तैयारी 

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी की दूसरी 'भारत जोड़ो यात्रा' गुजरात से मेघालय तक होगी। दूसरी 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की पहली भारत जोड़ो यात्रा को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, इसलिए अब भारत जोड़ो यात्रा-2 निकालने की तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि जब राहुल भारत जोड़ो यात्रा निकालेंगे उसी समय महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता अपने राज्य में ऐसी ही यात्रा निकालेंगे।

पहली यात्रा दक्षिण से उत्तर की ओर थी

'भारत जोड़ो यात्रा' के पहले फेज में राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 4,000 किलोमीटर की पैदल यात्रा की थी। राहुल गांधी ने पहली भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू की थी। फिर ये यात्रा 12 राज्यों से होते हुए जम्मू कश्मीर पहुंची। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के 136 दिन लगे थे। राहुल गांधी की पहली भारत जोड़ो यात्रा जहां दक्षिण से उत्तर की तरफ थी, तो वहीं अब दूसरी भारत जोड़ो यात्रा पश्चिम से पूर्व की ओर होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।