1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. अनंत अंबानी की पदयात्रा में नंगे पैर शामिल हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, सामने आ गया VIDEO

अनंत अंबानी की पदयात्रा में नंगे पैर शामिल हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, सामने आ गया VIDEO

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Apr 04, 2025 07:43 pm IST,  Updated : Apr 04, 2025 08:05 pm IST

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, अनंत अंबानी की पदयात्रा में शामिल हुए हैं। धीरेंद्र शास्त्री नंगै पैर इस पदयात्रा में अनंत अंबानी के साथ शामिल हुए। इसका वीडियो भी सामने आया है।

Dhirendra Krishna Shastri, Anant Ambani- India TV Hindi
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, अनंत अंबानी की पदयात्रा में शामिल हुए Image Source : INDIA TV

द्वारका: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी जामनगर स्थित अपने निवास से गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर तक पदयात्रा (पैदल तीर्थयात्रा) पर निकले हुए हैं। लगभग 140 किलोमीटर की यह तीर्थयात्रा 10 अप्रैल को अपने 30वें जन्मदिन से पहले उनके धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा है। 

नंगे पैर पदयात्रा में शामिल हुए शास्त्री

बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी अनंत अंबानी की इस पदयात्रा का हिस्सा बने हैं। धीरेंद्र शास्त्री नंगै पैर इस पदयात्रा में अनंत अंबानी के साथ शामिल हुए। इसका वीडियो भी सामने आया है।

इससे पहले एक वीडियो में, अनंत अंबानी को हनुमान चालीसा का जाप करते हुए और यात्रा करते हुए देखा गया था। उनके साथ सुरक्षाकर्मियों और भक्तों का एक दल था। ANI से बात करते हुए, उन्होंने अपनी यात्रा के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा, 'यह पदयात्रा जामनगर में हमारे घर से द्वारका तक है। यह पिछले पांच दिनों से चल रही है, और हम अगले दो-चार दिनों में पहुंच जाएंगे। भगवान द्वारकाधीश हम पर कृपा करें।'

Dhirendra Krishna Shastri
Image Source : INDIA TV पदयात्रा में अनंत अंबानी

अनंत अंबानी ने इस मौके पर युवा पीढ़ी को प्रेरित भी किया और उनसे आग्रह किया कि वे भगवान द्वारकाधीश में आस्था बनाए रखें। उन्होंने कहा, 'मैं युवाओं से कहना चाहूंगा कि वे भगवान द्वारकाधीश में आस्था रखें और कोई भी काम करने से पहले भगवान को याद करें। वह काम बिना किसी बाधा के अवश्य पूरा होगा और जब भगवान मौजूद हों तो चिंता करने की कोई बात नहीं है।'

बता दें कि जामनगर और द्वारका के बीच की कुल दूरी 140 किलोमीटर से ज्यादा है। रास्ते में अनंत अंबानी कई मंदिरों में रुकते हैं, पूजा-अर्चना करते हैं और अपनी पवित्र तीर्थयात्रा को जारी रखने के लिए आशीर्वाद मांगते हैं।

गौरतलब है कि अनंत अंबानी भगवान पर बहुत विश्वास करते हैं और अक्सर उनके मंदिरों में दर्शन के वीडियो सामने आते रहते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।