1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात: दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर, ड्राइवर की मौत, ट्रक की केबिन में फंसा दूसरा ड्राइवर, लगाता रहा मदद की गुहार

गुजरात: दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर, ड्राइवर की मौत, ट्रक की केबिन में फंसा दूसरा ड्राइवर, लगाता रहा मदद की गुहार

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Apr 07, 2026 01:29 pm IST,  Updated : Apr 07, 2026 02:00 pm IST

वलसाड में दो ट्रकों के बीच टक्कर से कई एक ड्राइवर की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। ट्रक ड्राइवर का स्टीयरिंग व्हील से नियंत्रण हट गया और उसने सड़क पर आ रहे कई वाहनों को टक्कर मार दी।

हादसे की तस्वीर- India TV Hindi
हादसे की तस्वीर Image Source : REPORTER

गुजरात में वलसाड जिले के कपराडा के कुंभघाट पर दो ट्रक के बीच भयंकर एक्सीडेंट में एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई जबकि दूसरा ट्रक ड्राइवर फंस गया। हादसा कितना भयंकर था इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ट्रक एक हिस्सा पूरा चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद नानापोंडा नासिक हाइवे पर जाम लग गया। घटना की जानकारी मिलते ही एम्बुलेंस और पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। 

 

ट्रक की केबिन में फंसा व्यक्ति लगाता रहा मदद की गुहार

मिली जानकारी के अनुसार, जब सामान से लदा एक ट्रक कुंभ घाट से नीचे उतर रहा था, तो अचानक उसका ब्रेक काम करना बंद कर गए। बेकाबू ट्रक ने सड़क पर आ रहे अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रक का केबिन पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। इसमें एक ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि दूसरा ड्राइवर घंटों तक केबिन में फंसा रहा। वह लोगों से बचाने की गुहार लगाता रहा...बचो लो...बचा लो...। कई सारी कोशिश करने के बाद उसे बाहर निकालने में सफलता मिली और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। 

यहां देखें वीडियो

पहले भी कुंभघाट में हो चुका है हादसा

इससे पहले फरवरी 2026 में वलसाड जिले के कुंभघाट में एक खड़ी ट्रक से कार टकरा जाने से सात लोगों की मौत हो गई थी। यह घटना उस समय हुई थी, जब दोनों वाहन पहाड़ी रास्ते से नीचे उतर रहे थे, तभी कार को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद कार एक खड़ी ट्रक से टकरा गई। कार में सवार सात लोगों में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने पास के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल थी। मारे गए लोग करपाड़ा तालुका के अंबा जंगल गांव के रहने वाले थे और जब यह हादसा हुआ, तब वे नाना पोंडा जा रहे थे।

रिपोर्ट- जितेंद्र पाटिल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।