1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. भूकंप से कांपी गुजरात की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

भूकंप से कांपी गुजरात की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Mar 05, 2024 08:57 am IST,  Updated : Mar 05, 2024 09:29 am IST

बता दें कि बीते कुछ समय से इस इलाके में कई बार भूकंप की घटना हो रही है। अब तक भूकंप के कारण किसी भी जान माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

कच्छ में आया भूकंप।- India TV Hindi
कच्छ में आया भूकंप। Image Source : REPRESENTATIVE

पिछले कुछ समय से भूकंप की घटनाओं ने दुनिया के कई देशों में भारी नुकसान पहुंचाया है। भारत के भी कई राज्यों में भूकंप की घटनाएं लगातार देखीं जी रही हैं। अब मंगलवार को गुजरात के कच्छ में एक बार फिर से भूकंप की खबर आई है। बता दें कि बीते कुछ समय से इस इलाके में कई बार भूकंप की घटना हो रही है। इस कारण लोगों के बीच खौफ फैलता जा रहा है। 

कितनी रही तीव्रता?

भूकंपीय अनुसंधान संस्थान, गांधीनगर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मंलवार को देर रात 3 बजकर 4 मिनट पर कच्छ के दुधई क्षेत्र में भूकंप आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 मापी गई है। अब तक भूकंप के कारण किसी भी जान माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। 

क्यों आते हैं भूकंप?

हाल के दिनों में देश-दुनिया के कई इलाकों में भूकंप की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दरअसल, हमारी धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स लगातार अपने स्थान पर घूमते रहती हैं। हालांकि, कभी-कभी इनमें टकराव या घर्षण भी होता है। इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती हैं। 

हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भी झटके

गुजरात के दूर हिमाचल और जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मंडी में मंगलवार की सुबह 3.2 की तीव्रता का भूकंप आया। वहीं, जम्मू-कश्मीर के डोडा में बीती रात 9 बजकर 8 मिनट पर 3.2 की तीव्रता का भूकंप आया। इसके कुछ ही देर बाद इस इलाके में फिर से 3.6 की तीव्रता का भूकंप आया। 

ये भी पढ़ें- गुजरात कांग्रेस को बड़ा झटका, कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीष और MLA अर्जुन मोढ़वाडिया ने छोड़ी पार्टी

गुजरात में भीषण हादसा, सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसी कार; एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।