1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. अहमदाबाद में इबोला का अलर्ट: कांगो से लौटे शख्स समेत 4 लोग आइसोलेट, जांच के लिए भेजे गए सैंपल

अहमदाबाद में इबोला का अलर्ट: कांगो से लौटे शख्स समेत 4 लोग आइसोलेट, जांच के लिए भेजे गए सैंपल

 Published : May 27, 2026 09:11 pm IST,  Updated : May 27, 2026 09:42 pm IST

Ebola Virus Alert: इबोला वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए सभी के ब्लड सैंपल लिए गए हैं। इन लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री भी खंगाली गई है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : INDIA TV

इबोला वायरस को लेकर भारत पूरी तरह अलर्ट है। कांगो के एक बिजनेसमैन और उसके संपर्क में आए 3 लोगों को अहमदाबाद के अलग-अलग अस्पतालों के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती कराया गया है। चारों लोगों के सैंपल को इबोला वायरस की जांच के लिए भेजा गया है।

कांगो से पहुंचा था मुंबई

पंशेरिया ने बताया कि 37 वर्षीय बिजनेसमैन लगभग पांच से सात दिन पहले कांगो से मुंबई पहुंचा। बाद में वडोदरा चला गया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, 'बुखार होने पर उसे वडोदरा के बैंकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।' 

इबोला वार्ड में कराया गया भर्ती

उन्होंने कहा कि अभी तक इबोला संक्रमण की कोई पुष्टि नहीं हुई है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। कारोबारी को तुरंत अहमदाबाद सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे इबोला वार्ड में भर्ती कराया गया है।  भर्ती मरीज की हालत फिलहाल स्थिर है और वह सुरक्षित है, और उसका बुखार नियंत्रण में है। मरीज के संपर्क में आए लोगों में कोई लक्षण नहीं दिखे हैं।

10 से 11 दिन रहना होगा आइसोलेशन में

मंत्री ने कहा, 'उसके साथ आए दो अन्य व्यक्तियों को भी एहतियात के तौर पर अहमदाबाद के एसवीपी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इन व्यक्तियों के संपर्क में आए एक अन्य व्यक्ति को भी आइसोलेशन में रखा गया है।' उन्होंने कहा कि ये व्यक्ति 10 से 11 दिनों तक आइसोलेशन में रहेंगे और उनके खून के नमूने जांच के लिए पुणे भेजे गए हैं। 

भारत में अभी एक भी नहीं इबोला वायरस से संक्रमित लोग

गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत या गुजरात में इबोला वायरस का एक भी पुष्ट मामला सामने नहीं आया है। एहतियात के तौर पर हम इन देशों से आने वाले यात्रियों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। यह निगरानी खासकर उन लोगों के लिए है, जो बाहर से आते हैं और उनमें हल्के बुखार, सर्दी या खांसी जैसे लक्षण दिखाई देते हों।

सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 17 मई को डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) और युगांडा में इबोला के प्रकोप को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (PHEIC) घोषित किया था। कई अफ्रीकी देशों में इबोला के प्रकोप को देखते हुए गुजरात स्वास्थ्य विभाग अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर युगांडा, कांगो और दक्षिण सूडान से आने वाले यात्रियों की गहन जांच कर रहा है। सरकारी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार कर लिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: 

CM बनने के बाद पहली बार दिल्ली आए थलापति विजय, PM मोदी से की मुलाकात, जानिए किस मुद्दे पर केंद्र से मांगा समाधान

'कुर्बानी की जगह को चारों ओर से रखें बंद, मस्जिद में पढ़ें नमाज', बकरीद को लेकर जारी हुए 7 सरकारी फरमान

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।