1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. धू-धू कर जल उठा अहमदाबाद का ये स्कूल, फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

धू-धू कर जल उठा अहमदाबाद का ये स्कूल, फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 09, 2021 01:36 pm IST,  Updated : Apr 09, 2021 01:38 pm IST

अहमदाबाद के अंकुर इंटरनेशनल स्कूल में भीषण आग लग गई जिसके बाद दमकल विभाग की 10 गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है

अहमदाबाद के स्कूल में...- India TV Hindi
अहमदाबाद के स्कूल में लगी भीषण आग, 6-7 लोगों के फंसे होने की आशंका Image Source : INDIA TV

अहमदाबाद (गुजरात): अहमदाबाद के अंकुर इंटरनेशनल स्कूल में भीषण आग लग गई जिसके बाद दमकल विभाग की 10 गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग का काम जारी है। किसी की भी जान जाने या चोट लगने की कोई भी खबर सामने नहीं आई है। यह स्कूल अहमदाबाद के कृष्णनगर इलाके में है।

मिली जानकारी के मुताबिक लगातार कोशिशों के बाद आग पर काबू पा लिया गया है और फिलहाल कूलिंग प्रॉसेस चल रहा है। स्कूल की बिल्डिंग में आग की तेज लपटें उठ रही थीं। दमकल विभाग आग बुझाने की कोशिश में लगातार जुटा रहा जिसके बाद अब जाकर आग पर काबू पाया जा सका है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।