1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. युवती ने कोर्ट में रचाई शादी, अंतरधार्मिक विवाह से नाराज रिश्तेदारों ने की युवक की हत्या

युवती ने कोर्ट में रचाई शादी, अंतरधार्मिक विवाह से नाराज रिश्तेदारों ने की युवक की हत्या

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Aug 05, 2024 11:27 pm IST,  Updated : Aug 05, 2024 11:27 pm IST

अंतरधार्मिक विवाह को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक की हत्या उसकी पत्नी के रिश्तेदारों ने कर दी। 24 वर्षीय युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में अंतरधार्मिक विवाह को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक बच्ची के जन्म के बाद अपनी पत्नी के साथ गांव लौट आया था। युवक की हत्या उसकी पत्नी के रिश्तेदारों ने कर दी। 24 वर्षीय युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम भाणवड तालुका के शेधाखाई गांव में हुई इस घटना के सिलसिले में महिला के भाइयों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

युवती के परिवार ने जताई आपत्ति

पुलिस उपाधीक्षक हार्दिक प्रजापति ने बताया कि पीड़ित याज्ञिक दुधरेजिया की हत्या उसकी पत्नी के रिश्तेदारों ने की। पत्नी के परिजन उनके अंतरधार्मिक विवाह के खिलाफ थे। प्राथमिकी के अनुसार, शेधाखाई निवासी दुधरेजिया को उसी गांव के एक मुस्लिम परिवार की महिला रमजा से प्यार हो गया। दोनों महिला के परिवार की इच्छा के खिलाफ अदालत में विवाह कर लिया। प्राथमिकी में कहा गया है कि जून में बच्ची के जन्म के बाद दंपति गांव लौट आए, जिस पर रमजा के परिवार ने इस पर आपत्ति जताई।

कुल्हाड़ी और चाकुओं से हमला

पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम को दुधरेजिया अपने मित्र हरदीप सिंह वजुभा के साथ घर से निकला था, तभी उसकी पत्नी के रिश्तेदारों ने उसे रोक लिया और कथित तौर पर उस पर लोहे के पाइप, कुल्हाड़ी और चाकुओं से हमला कर दिया। पुलिस ने कहा कि दुधरेजिया गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जामनगर के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर भाणवड पुलिस थाने में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजिद देथा, सलीम देथा, जुमा देथा, अहमद देथा, उस्मान मूसा और होथी कासम के रूप में हुई है। (भाषा)

ये भी पढ़ें- 

शीबा के चक्कर में प्रेमी ने की थी तीन युवकों की बेरहम हत्या, 16 साल बाद कोर्ट का आया फैसला

VIDEO देख आप भी कहेंगे नींद हो तो ऐसी...भाषण चल रहा है और मंच पर ही सो गए विधायक जी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।