1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात: विवादित धार्मिक पोस्ट की वजह से भिड़े 2 पक्ष, हिंसा की बात सामने आई, करीब 7 लोग हॉस्पिटल में एडमिट

गुजरात: विवादित धार्मिक पोस्ट की वजह से भिड़े 2 पक्ष, हिंसा की बात सामने आई, करीब 7 लोग हॉस्पिटल में एडमिट

 Reported By: Nirnay Kapoor, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 17, 2023 02:45 pm IST,  Updated : Jul 17, 2023 03:25 pm IST

गुजरात में विवादित धार्मिक पोस्ट की वजह से 2 पक्षों के बीच हिंसा हुई है। इस हिंसा में घायल हुए करीब 7 लोगों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।

Gujarat- India TV Hindi
विवादित पोस्ट के बाद हंगामा Image Source : REPRESENTATIVE PIC

गांधीनगर: गुजरात में विवादित धार्मिक पोस्ट की वजह से 2 पक्षों के बीच हिंसा की खबर सामने आई है। मामला पाटन के बालिसाना गांव का है, जहां बीती रात 2 पक्षों के बीच मारपीट हुई और करीब 7 लोग घायल हो गए। घायलों को धारपुर और सिविल हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। बता दें कि विवादित पोस्ट की वजह से गांव में बीते 2 दिनों से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था, जिसकी वजह से नेताओं की बैठक भी हुई थी। 

दोनों पक्ष विवाद के निपटारे के लिए मिले और फिर बिगड़ी बात

दरअसल सांप्रदायिक दहशत के माहौल के बीच दो दिनों तक गांव में पुलिस अलर्ट थी। बताया जा रहा है कि बीती रात दोनों पक्ष विवाद के निपटारे के लिए मिले थे और अचानक बात बिगड़ गई और हिंसा हो गई। फिलहाल गांव में पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया है और रात में ही पुलिस द्वारा हालात पर काबू पा लिया गया था।

इस मामले में बालीसणा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बालीसणा के सोशल ग्रुप में एक पोस्ट डाली गई थी, जिससे मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं थीं और पिछले 2 दिनों से इस विवादित पोस्ट को लेकर विवाद चल रहा था।

ये भी पढ़ें: 

मुंबई: टीवी सीरियल 'अजूनी' के सेट पर तेंदुए ने कर दिया शिकार, रोकनी पड़ी शूटिंग, मचा हड़कंप

जम्मू कश्मीर: पुंछ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 2 घुसपैठियों को मार गिराया 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।