1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात में बड़ा सड़क हादसा, स्टेट रिजर्व पुलिस के जवानों से भरी बस खाई में गिरी, 38 घायल

गुजरात में बड़ा सड़क हादसा, स्टेट रिजर्व पुलिस के जवानों से भरी बस खाई में गिरी, 38 घायल

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Oct 30, 2023 09:47 pm IST,  Updated : Oct 30, 2023 11:13 pm IST

ये सभी जवान पावागढ़ तलहटी में पहाड़ी क्षेत्र में तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र में भाग लेने के बाद दाहोद लौट रहे थे तभी गंदगी भरी सड़क से बाहर निकलते समय, बस ढलान पर चली गई और ब्रेक फेल हो गए।

गंभीर चोटों वाले घायल...- India TV Hindi
गंभीर चोटों वाले घायल जवान वडोदरा के सयाजी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। Image Source : INDIA TV

हालोल (गुजरात): गुजरात में पंचमहल जिले के हालोल में सोमवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। राज्य रिजर्व पुलिस (SRP) के जवानों को ले जा रही एक बस पहाड़ी इलाके में पलट गई। इस हादसे में कम से कम 38 एसआरपी कर्मी घायल हो गए, जिनमें से 9 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्रथम दृष्टया ब्रेक फेल होने के कारण चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप बस ढलान पर जाकर पलट गई।

ट्रेनिंग पूरी कर वापस लौट रहे थे जवान  

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जवान पावागढ़ तलहटी में पहाड़ी क्षेत्र में तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र में भाग लेने के बाद दाहोद लौट रहे थे तभी गंदगी भरी सड़क से बाहर निकलते समय, बस ढलान पर चली गई और ब्रेक फेल हो गए। इससे 50 जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में जाकर गिर गई।

गंभीर चोटों वाले 9 जवान वडोदरा के अस्पताल में भर्ती
पुलिस निरीक्षक आर. ए.जडेजा ने कहा, ‘‘दुर्घटना के समय बस में 50 जवान सवार थे। उनमें से 38 जवान घायल हो गए और उन्हें हलोल के अस्पताल ले जाया गया। घायलों में से 29 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, और गंभीर चोटों वाले नौ अन्य को आगे के इलाज के लिए वडोदरा के सयाजी हॉस्पिटल में रेफर किया गया है।’’

(रिपोर्ट- दक्षेस शाह)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।