1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा में दर्दनाक सड़क हादसा, मामा की शादी से लौट रहे 4 चचेरे भाइयों की मौत

हरियाणा में दर्दनाक सड़क हादसा, मामा की शादी से लौट रहे 4 चचेरे भाइयों की मौत

 Published : Oct 30, 2023 07:56 pm IST,  Updated : Oct 30, 2023 07:56 pm IST

मृतकों की पहचान दिल्ली के नंदनगरी इलाके के निवासी फैसल, नदीम, मोहम्मद जैद और आजम के तौर पर हुई है। अस्पताल में अभी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा दिलशाद भी उसी इलाके का रहने वाला है।

road accident- India TV Hindi
सोनीपत में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर हुआ हादसा Image Source : FILE PHOTO

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में चार चचेरे भाइयों की जान चली गई। चंडीगढ़ में अपने मामा की शादी में शामिल होने के बाद लौट रहे दिल्ली निवासी चार चचेरे भाई सड़क हादसे का शिकार हो गए। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली के नंदनगरी इलाके के रहने वाले पांच चचेरे भाई एक कार से चंडीगढ़ में अपने मामा की शादी में शिरकत कर लौट रहे थे लेकिन सोनीपत में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर उनकी गाड़ी को पंजाब रोडवेज़ की बस ने टक्कर मार दी।

एक लड़ रहा जिंदगी और मौत के बीच जंग

हादसे में चार चचेरे भाइयों की मौत हो गई जबकि पांचवां व्यक्ति जख्मी हो गया है और उसे गंभीर हालात में रोहतक पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।

हादसे की जांच कर रही पुलिस
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, मृतकों की पहचान दिल्ली के नंदनगरी इलाके के निवासी फैसल, नदीम, मोहम्मद जैद और आजम के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा कि घायल दिलशाद भी उसी इलाके का रहने वाला है। प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस हादसे की गंभीरता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।