1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,190 नए मामले, 17 और मरीजों की मौत

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,190 नए मामले, 17 और मरीजों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 27, 2020 09:45 pm IST,  Updated : Aug 27, 2020 09:45 pm IST

गुजरात में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,190 नए मामले सामने आए जिसके बाद गुरुवार (27 अगस्त) को संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 91,329 हो गई।

Gujarat Ahmedabad Coronavirus cases till 27 August - India TV Hindi
Gujarat Ahmedabad Coronavirus cases till 27 August  Image Source : PTI

अहमदाबाद। गुजरात में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,190 नए मामले सामने आए जिसके बाद गुरुवार (27 अगस्त) को संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 91,329 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि राज्यभर में इस दौरान कोविड-19 से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक राज्य में कोविड-19 के 2,964 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। विज्ञप्ति के अनुसार चौबीस घंटे में कोविड-19 के 1,193 मरीज ठीक हो गए। अब तक गुजरात में 73,501 मरीज ठीक हो चुके हैं और वर्तमान में 14,864 मरीजों का इलाज चल रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।