1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात: BJP विधायक करशनभाई सोलंकी का निधन, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

गुजरात: BJP विधायक करशनभाई सोलंकी का निधन, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

 Published : Feb 04, 2025 11:33 am IST,  Updated : Feb 04, 2025 11:36 am IST

मेहसाणा जिले के कडी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले करशनभाई सोलंकी ने अहमदाबाद के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उनका कैंसर का उपचार किया जा रहा था। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने करशनभाई के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Karshanbhai Solanki - India TV Hindi
करशनभाई सोलंकी Image Source : FILE PHOTO

अहमदाबाद: गुजरात में भाजपा विधायक करशनभाई सोलंकी का 68 साल की उम्र में मंगलवार तड़के निधन हो गया। पटेल कैंसर से पीड़ित थे। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि मेहसाणा जिले के कडी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सोलंकी ने अहमदाबाद के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उनका कैंसर का उपचार किया जा रहा था। बाद में कडी तालुका में उनके पैतृक गांव नागरासन में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सोलंकी ने अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए सुरक्षित कडी विधानसभा सीट से 2017 और 2022 में जीत हासिल की थी।

CM भूपेंद्र पटेल ने जताया शोक

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया। सीएम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर एक संदेश में लिखा है, ''कडी विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी विधायक करशनभाई सोलंकी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। उन्हें उनके सरल और सौम्य स्वभाव के लिए हमेशा याद किया जाएगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार और समर्थकों को यह दर्द सहन करने की शक्ति दे।''

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।