1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात: चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस में कलह, वरिष्ठ नेताओं पर उठी उंगली

गुजरात: चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस में कलह, वरिष्ठ नेताओं पर उठी उंगली

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Dec 22, 2022 02:31 pm IST,  Updated : Dec 22, 2022 02:31 pm IST

गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर द्वारा बुलाई गई बैठक में पार्टी के युवा नेताओं ने हार पर रोष जताया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे- India TV Hindi
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे Image Source : PTI

गुजरात विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करने के बाद कांग्रेस के अंदरूनी झगड़े खुलकर सामने आ गए हैं। युवा वर्ग पार्टी के वरिष्ठों पर उंगली उठा रहा है। गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर द्वारा बुधवार को बुलाई गई बैठक में पार्टी के युवा नेताओं ने हार पर रोष जताया।

युवा नेताओं की नाराजगी से हुआ नुकसान

यह बैठक गुजरात जोड़ो यात्रा के लिए योजना बनाने के लिए बुलाई गई थी, जिसे पार्टी फरवरी में शुरू करने और सभी विधानसभा सीटों और तालुकों को कवर करने की योजना बना रही है। सूत्रों ने बताया कि हालांकि, कुछ युवा नेताओं की नाराजगी ने एजेंडे को पटरी से उतार दिया।

दो पूर्व विधायकों ने रोष जताया

मुलाकात के दौरान दो पूर्व विधायकों ने रोष जताया। पूर्व विधायक नौसाद सोलंकी ने आईएएनएस को बताया, "मैंने केवल अपनी पीड़ा साझा की क्योंकि मुझे लगता है कि एक पार्टी के रूप में हम राजनीतिक विरोधियों का मुकाबला करने में रणनीतिक रूप से विफल रहे। मेरा विश्वास है कि पार्टी के नेताओं को यह एहसास नहीं होगा कि हम विफल हो गए हैं, समाधान या इलाज खोजने का कोई प्रयास नहीं किया जाएगा।"

'वरिष्ठ नेताओं को हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए'

पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं को हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि पूर्व विधायक रघु देसाई ने इसकी मांग की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।