1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात सरकार का भगवान जगन्नाथ की यात्रा को अनुमति देने के लिए कोर्ट में याचिका दायर करने का फैसला

गुजरात सरकार का भगवान जगन्नाथ की यात्रा को अनुमति देने के लिए कोर्ट में याचिका दायर करने का फैसला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 22, 2020 08:47 pm IST,  Updated : Jun 22, 2020 08:47 pm IST

गुजरात सरकार ने अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की यात्रा को अनुमति देने के लिए गुजरात उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर करने का फैसला किया है।

Gujarat Govt to file petition in Gujarat High Court to seek permission to hold yatra of Lord Jaganna- India TV Hindi
Gujarat Govt to file petition in Gujarat High Court to seek permission to hold yatra of Lord Jagannath Image Source : PTI

अहमदाबाद: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने सोमवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा में कुछ प्रतिबंधों के साथ रथ यात्रा की अनुमति दी है। इसे ध्यान में रखते हुए, गुजरात सरकार ने अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की यात्रा को अनुमति देने के लिए गुजरात उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर करने का फैसला किया है। 

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पुरी में होने वाली प्राचीन रथयात्रा को आयोजित करने की सशर्त इजाजत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि रथयात्रा के आयोजन के लिए केंद्र और राज्य सरकार को मिलकर जरूरी एहतियाती कदम उठाने होंगे। मंदिर कमेटी, राज्य सरकार और केंद्र सरकार के आपसी तालमेल से रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा का आयोजन लोगों की सेहत के साथ समझौता किए बिना किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर राज्य सरकार को ऐसा लगता है कि स्थिति कंट्रोल में नहीं है तो वह रथ यात्रा को रोक भी सकती है। प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे ने पुरी रथ यात्रा के आयोजन को लेकर दायर याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई के लिए तीन न्यायाधीशों की पीठ का गठन किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।