1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. Gujarat: गुजरात में अल्पसंख्यक समुदाय के गुट ने किया नवरात्रि पंडाल पर पथराव, हमले में 6 लोग घायल

Gujarat: गुजरात में अल्पसंख्यक समुदाय के गुट ने किया नवरात्रि पंडाल पर पथराव, हमले में 6 लोग घायल

 Published : Oct 04, 2022 09:15 am IST,  Updated : Oct 04, 2022 12:08 pm IST

Gujarat: स्थानीय पुलिस की शुरूआती जांच में आरिफ और जहीर नाम के दो लोगों के नाम सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि इन्हीं दोनों के नेतृत्व में कुछ लोगों ने गांव में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।

Group of minority community pelted stones on Navratri pandal- India TV Hindi
Group of minority community pelted stones on Navratri pandal Image Source : INDIA TV

Highlights

  • पथराव करने वाले सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है - DSP
  • शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को गांव में तैनात कर दिया गया
  • किसी ने भी कानून हाथ में लेने की कोशिश की तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा

Gujarat: गुजरात में नवरात्रि के त्यौहार की धूम है। लेकिन इस दौरान असामाजिक तत्व खुराफात करने से बाज नहीं आ रहा है। सोमवार देर रात खेड़ा के उंधेला गांव में सोमवार रात नवरात्रि समारोह के दौरान पथराव हो गया। इस पथराव में 6 लोग घायल हुए हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

पथराव की सूचना मिलते ही क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मामले के बारे में बताते हुए खेड़ा के DSP राजेश ने कहा कि, "पथराव करने वाले सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है और इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।" उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को गांव में तैनात कर दिया गया है। फिलहाल अभी तक आरिफ और जहीर नाम के दो लोगों के नाम सामने आए हैं। शुरूआती जांच में सामने आया है कि इन्हीं दोनों के नेतृत्व में कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।

दंगा भड़कने की आशंका के चलते फिलहाल पुलिस अलर्ट मोड पर 

दोनों पक्षों के बीच दोबारा से बवाल होने या दंगा भड़कने की आशंका के चलते फिलहाल पुलिस अलर्ट मोड पर है। मौके पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ ही इलाके में रुटीन गश्त को बढ़ा दिया गया है। पुलिस पार्टी ने क्षेत्र में फ्लैगमार्च कर लोगों को चेतावनी दी है कि किसी ने भी कानून हाथ में लेने की कोशिश की तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।