गुजरात में भारी बारिश के कारण 9 ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं और 15 को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। रेलवे की तरफ से बताया गया है कि मुंबई सेंट्रल मंडल में जलभराव के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल में भारी वर्षा के कारण सफाले, केलवे रोड, वसई रोड और नालासोपारा स्टेशनों के बीच जलभराव होने से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। कुल 24 ट्रेनें इससे प्रभावित हुई हैं।
ये ट्रेनें हुईं रद्द
6 जुलाई को 19015 दादर-पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस
6 जुलाई को 05184 बांद्रा टर्मिनस-आजमगढ़ एक्सप्रेस
6 जुलाई को 22915 बांद्रा टर्मिनस-हिसार एक्सप्रेस
6 जुलाई को 22933 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर एक्सप्रेस
6 जुलाई को 22923 बांद्रा टर्मिनस-जामनगर हमसफर एक्सप्रेस
6 जुलाई को 12936 सूरत-बांद्रा एक्सप्रेस
6 जुलाई को 19102 सूरत-विरार एक्सप्रेस
6 जुलाई को 69173 विरार-दहानू मेमू
7 जुलाई को 12935 बांद्रा-सूरत एक्सप्रेस
इन ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया
ट्रेन संख्या 19002 सूरत – विरार इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 06.07.2026 को उमरगाम स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है तथा ट्रेन संख्या 59039 विरार –वलसाड पैसेंजर 06.07.2026 को उमरगाम स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट (प्रारम्भ) हुई ।
ट्रेन संख्या 12934 अहमदाबाद–बांद्रा टर्मिनस कर्णावती एक्सप्रेस दिनांक 06.07.2026 को वलसाड स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है तथा ट्रेन संख्या 12933 बांद्रा टर्मिनस–अहमदाबाद कर्णावती एक्सप्रेस 06.07.2026 को वलसाड स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट (प्रारम्भ) हुई।
ट्रेन संख्या 12479 जोधपुर–बांद्रा टर्मिनस सूर्यनगरी एक्सप्रेस दिनांक (यात्रा प्रारंभ: 05.07.2026) को वापी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है तथा ट्रेन संख्या 12480 बांद्रा टर्मिनस–जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस दिनांक 06.07.2026 को वापी शॉर्ट ओरिजिनेट (प्रारम्भ) हुई।
ट्रेन संख्या 12932 अहमदाबाद–मुंबई सेंट्रल डबल डेकर एक्सप्रेस दिनांक 06.07.2026 को सूरत स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है तथा ट्रेन संख्या 12931 मुंबई सेंट्रल–अहमदाबाद डबल डेकर एक्सप्रेस दिनांक 06.07.2026 को सूरत से शॉर्ट ओरिजिनेट (प्रारम्भ) हुई।
ट्रेन संख्या 09705 जयपुर - बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस दिनांक 05.07.2026 को उधना स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है तथा ट्रेन संख्या 09706 बांद्रा टर्मिनस - जयपुर दिनांक 06.07.2026 को सूरत से शॉर्ट ओरिजिनेट (प्रारम्भ) हुई।
ट्रेन संख्या 12990 अजमेर–दादर एक्सप्रेस दिनांक 05.07.2026 को (यात्रा प्रारम्भ करने वाली) नवसारी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है तथा ट्रेन संख्या 12989 दादर–अजमेर एक्सप्रेस दिनांक 06.07.2026 को नवसारी से शॉर्ट ओरिजिनेट (प्रारम्भ) हुई।
ट्रेन संख्या 04725 हिसार - खड़की एक्सप्रेस दिनांक 05.07.2026 को (यात्रा प्रारम्भ करने वाली) वापी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है तथा ट्रेन संख्या 04726 खड़की - हिसार एक्सप्रेस दिनांक 06.07.2026 को वापी स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट (प्रारम्भ) हुई।
ट्रेन संख्या 01492 निजामुद्दीन - पुणे एक्सप्रेस दिनांक 04.07.2026 को (यात्रा प्रारम्भ करने वाली) कर्ज़त स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया।
ट्रेन संख्या 22962 अहमदाबाद–मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस को दिनांक 06.07.2026 को वापी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है तथा ट्रेन संख्या 22961 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस वापी से शॉर्ट ओरिजिनेट (प्रारम्भ) हुई।
ट्रेन संख्या 82902 अहमदाबाद – मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस को दिनांक 06.07.2026 को बिलीमोरा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है तथा ट्रेन संख्या 82901 अहमदाबाद- मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस बिलिमोरा से शॉर्ट ओरिजिनेट (प्रारम्भ) हुई।
ट्रेन संख्या 20908 भुज–दादर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को दिनांक 05.07.2026 को (यात्रा प्रारम्भ करने वाली) सूरत स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है तथा ट्रेन संख्या 20907 दादर-भुज एक्सप्रेस सूरत से शॉर्ट ओरिजिनेट (प्रारम्भ) हुई।
ट्रेन संख्या 69154 सूरत - उमरगाम मेमू को दिनांक 06.07.2026 को उदवाडा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है, ट्रेन संख्या 69153 उमरगाम से वलसाड के लिए शॉर्ट ओरिजिनेट (प्रारम्भ) हुई।
ट्रेन संख्या 09705 जयपुर - बांद्रा एक्सप्रेस को दिनांक 05.07.2026 को उधना स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है, ट्रेन संख्या 09706 बांद्रा टर्मिनस - जयपुर निरस्त रही।
ट्रेन संख्या 19426 नंदुरबार - बोरीवली एक्सप्रेस को दिनांक 06.07.2026 को चलथान स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया।
ट्रेन संख्या 19016 पोरबंदर - दादर सौराष्ट्र एक्सप्रेस को दिनांक 05.07.2026 को बिलिमोरा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है, तथा ट्रेन संख्या 19003 दादर - भुसावल एक्सप्रेस दिनांक 07.07.2026 को बिलिमोरा स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट (प्रारम्भ) हुई।
(सूरत से शैलेष चंपानेरिया की रिपोर्ट)
यह भी पढ़ें-
गुजरात के जामजोधपुर में पानी में बह रहे 2 बच्चों को स्थानीय लोगों ने बचाया, ई-रिक्शा नाले में बहा