1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को बड़ी राहत, गुजरात हाई कोर्ट ने 6 माह की अंतरिम जमानत दी

उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को बड़ी राहत, गुजरात हाई कोर्ट ने 6 माह की अंतरिम जमानत दी

 Reported By: Nirnay Kapoor, Edited By: Malaika Imam
 Published : Nov 06, 2025 02:55 pm IST,  Updated : Nov 06, 2025 02:58 pm IST

रेप के दोषी आसाराम को गुजरात हाई कोर्ट ने छह महीने की अंतरिम जमानत दे दी है। 86 वर्षीय आसाराम हृदय से संबंधित बीमारी से पीड़ित है।

आसाराम- India TV Hindi
आसाराम Image Source : PTI

गुजरात हाई कोर्ट ने रेप के दोषी आसाराम को छह महीने की अंतरिम जमानत दे दी है। यह फैसला उसकी चिकित्सकीय स्थिति और उपचार के अधिकार को देखते हुए सुनाया गया है। 86 वर्षीय आसाराम हृदय से संबंधित बीमारी से पीड़ित है।

आसाराम पक्ष ने दलीलें दी कि जोधपुर कोर्ट ने आसाराम को 6 महीने के लिए जमानत दी है। वे हृदय से संबंधित बीमारी से पीड़ित हैं। आसाराम की उम्र 86 वर्ष है, और उन्हें उपचार का अधिकार है। यदि 6 महीनों में अपील की सुनवाई आगे नहीं बढ़ती, तो वे फिर से जमानत के लिए आवेदन कर सकेंगे।

जोधपुर हाई कोर्ट का फैसला

कोर्ट का कहना है कि आसाराम की चिकित्सकीय स्थिति को देखते हुए जोधपुर हाई कोर्ट ने उसे जमानत दी थी, इसलिए गुजरात हाई कोर्ट अलग रुख नहीं अपना सकता। यदि राजस्थान सरकार इस जमानत को चुनौती देती है, तो गुजरात सरकार भी ऐसा कर सकेगी।

सरकार की ओर से कहा गया कि अगर जोधपुर जेल में पर्याप्त चिकित्सकीय सुविधाएं नहीं हों, तो उसे साबरमती जेल में स्थानांतरित किया जा सकता है।

पीड़िता के वकील का पक्ष 

पीड़िता के वकील का पक्ष है कि ऐसी परिस्थितियों में भी आसाराम अहमदाबाद, जोधपुर, इंदौर आदि स्थानों पर घूमते रहा है। उसने कभी किसी अस्पताल में लंबी अवधि का इलाज नहीं लिया। वह ऋषिकेश से महाराष्ट्र तक घूमा है। जोधपुर में आयुर्वेदिक उपचार जारी है और उसे कोई शिकायत नहीं है।

बता दें कि आसाराम को उम्र कैद की सज़ा सुनाई गई है। उसे यह सजा 25 अप्रैल 2018 को राजस्थान की जोधपुर कोर्ट ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और यौन शोषण के मामले में दोषी पाए जाने के बाद सुनाई थी। वह भारतीय दंड संहिता (IPC) और पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) की संबंधित धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया था और तभी से जेल में है।

ये भी पढ़ें-

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले की नई तैयारी, खुफिया रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

बिहार के डिप्टी CM विजय सिन्हा के काफिले पर पत्थरबाजी, बोले- "RJD के गुंडों ने किया हमला"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।