1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, 700 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में, 200 से अधिक की पहचान कंफर्म

गुजरात में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, 700 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में, 200 से अधिक की पहचान कंफर्म

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jun 03, 2026 06:04 pm IST,  Updated : Jun 03, 2026 11:51 pm IST

गुजरात में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ बड़ा एक्शन शुरू कर दिया गया है। राज्य के कई जिलों में व्यापक सर्च अभियान चलाया गया है। सूरत पुलिस की रेड में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को 84 गिरफ्तार किया गया है।

gujarat police Bangladeshi infiltrators- India TV Hindi
गुजरात में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान। Image Source : REPORTER

गुजरात में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों और घुसपैठियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन चलाया है। अहमदाबाद के अलावा, सूरत, राजकोट, वडोदरा, भरूच और नवसारी शहरों समेत कई शहरों में रात भर अभियान चला ऑपरेशन डेल्टा हंट जिसे नाम दिया गया था। देर रात शुरू हुए इस मेगा ऑपरेशन में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरे ऑपरेशन के दौरान बांग्लादेशी होने के संदेह से कुल 700 से ज्यादा संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया। इन सभी संदिग्ध व्यक्तियों से कड़ी पूछताछ और दस्तावेज की प्रारंभिक जांच के बाद उनमें से 200 से ज्यादा घुसपैठियों की पहचान भी कंफर्म हो गई है। बाकी बचे लोगों के संदिग्ध निवास ओर पहचान को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गहन पूछताछ और जांच की जा रही है।

व्यापक जांच ओर सर्च ऑपरेशन जारी

गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा है कि राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए गुजरात के सभी प्रमुख बड़े शहरों में अभियान शुरू किया जाए। इस सख्त निर्देश के बाद सूरत में पुलिस, क्राइम ब्रांच, एसओजी ओर अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा देर रात व्यापक जांच ओर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पूरी रात चले इस अभियान के दौरान बड़ी संख्या में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस की जांच में 84 अवैध घुसपैठियों की पहचान कर ली गई है, बाकी बचे संदिग्ध लोगों की अभी भी अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है।

फर्जी डॉक्यूमेंट्स भी बरामद

ऑपरेशन डेल्टा हंट में अहमदाबाद से 300, राजकोट से 31, कच्छ से 35 और वडोदरा से सात घुसपैठिए पकड़े गए। बहुत से लोगों के पास भारत के फर्जी डॉक्यूमेंट्स भी मिले हैं। अहमदाबाद पुलिस ने पिछले साल भी चंदोला इलाक़े से 465 घुसपैठियों को पकड़कर वापस भेजा गया था लेकिन हैरानी की बात ये है कि उनमें से कई फिर से वापस आ गए थे और इस बार अकेले नहीं आए बल्कि अपने साथ कुछ और बांग्लादेशियों को साथ लेकर आए।

प्रमुख ठिकानों पर छापेमारी

दरअसल, इस पूरे अभियान के दौरान पुलिस ने उन क्षेत्रों को निशाना बनाया जिन्हें बांग्लादेशी घुसपैठियों का प्रमुख ठिकाना माना जाता है। ऐसे इलाकों में व्यापक कॉम्बिंग ओर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अचानक पहुंची पुलिस टीमों को देखकर इलाके में अफरा तफरी ओर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। ऑपरेशन के दौरान पकड़े गए सभी संदिग्धों तथा बांग्लादेशी होने की पुष्टि हो लोगों को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। बाकी बचे लोगों की अभी गहन जांच हो रही है।

इन एंगल पर जांच कर रही पुलिस

जानकारी के मुताबिक, पुलिस फिलहाल प्रत्येक घुसपैठियों की पहचान, रोजगार और देश में प्रवेश की संदिग्ध जानकारी एकत्र कर रही है। घुसपैठिए कैसे देश में घुसे, गुजरात के अनेक जिलों में कैसे पहुंचे और उनको रहने की सुविधा किसने उपलब्ध कराई? उसकी भी पुलिस जांच कर रही है। इस पूरे अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य में अवैध घुसपैठ पर नियंत्रण स्थापित करना औप सुरक्षा व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाना है। (रिपोर्टर: शैलेष चांपानेरिया)

ये भी पढ़ें- सूरत में दो सरकारी बसों के बीच हुई टक्कर, पलटकर एक में लगी भीषण आग; 8 लोगों की मौत और कई घायल

जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ी गई हाईप्रोफाइल महिलाएं, सूरत के अपार्टमेंट में पुलिस की रेड; 7 गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।