1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात में 6 महीने में हार्ट अटैक से 1,052 मौतें; 80 फीसदी 11-25 साल के

गुजरात में 6 महीने में हार्ट अटैक से 1,052 मौतें; 80 फीसदी 11-25 साल के

 Published : Dec 02, 2023 08:53 am IST,  Updated : Dec 02, 2023 08:53 am IST

गुजरात में हार्ट अटैक के 80 फीसदी मामले 11 से 25 आयु वर्ग वालों के थे। इन छात्रों और युवाओं में मोटापे की शिकायत भी नहीं थी। राज्य में 108 नंबर एम्बुलेंस सेवा को हृदय रोग संबंधित 173 कॉल प्रति दिन औसतन प्राप्त होती हैं।

heart attack- India TV Hindi
युवाओं में हार्ट अटैक के मामलों में बढ़ोतरी Image Source : FILE PHOTO

अहमदाबाद: गुजरात के शिक्षा मंत्री कुबेर डिंडोर ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 6 माह के दौरान राज्य में दिल का दौरा पड़ने से कुल 1,052 लोग जान गंवा चुके हैं, जिनमें से 80 फीसदी 11-25 आयु वर्ग के थे। डिंडोर ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने के मामलों को देखते हुए लगभग दो लाख स्कूल शिक्षकों और कॉलेज प्राध्यापकों को ‘कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन’ (CPR) का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

गुजरात में हार्ट अटैक के डराने वाले आंकड़े

डिंडोर ने गांधीनगर में संवाददातों से कहा, ‘‘गुजरात में पिछले छह माह में दिल का दौरा पड़ने से 1,052 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से लगभग 80 फीसदी 11 से 25 वर्ष के थे और इन छात्रों और युवाओं में मोटापे की शिकायत भी नहीं थी। 108 नंबर एम्बुलेंस सेवा को हृदय रोग संबंधित 173 कॉल प्रति दिन औसतन प्राप्त होती हैं।’’

CPR ट्रेनिंग देने के लिए 3-17 दिसंबर के बीच कैंप का आयोजन

उन्होंने बताया कि राज्य शिक्षा विभाग की नई पहल के तहत लगभग दो लाख स्कूल और कॉलेज शिक्षकों को सीपीआर का प्रशिक्षण देने के लिए तीन से 17 दिसंबर के बीच 37 मेडिकल कॉलेज में शिविर आयोजित किए जाएंगे। डिंडोर ने कहा कि इन प्रशिक्षण शिविरों में लगभग 2,500 चिकित्सा विशेषज्ञ और चिकित्सक उपस्थित रहेंगे और प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।